Categories: स्थानीय

Exit Poll Results, राजस्थान में इस पार्टी की बन रही सरकार

जयपुर। Rajasthan Election Exit Poll Result सामने आ चुके हैं। सभी एग्जिट पोल आपस में उलझे हुए हैं। क्योंकि कोई भाजपा की सरकार बना रहा है तो कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को रिपीट करवा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रमुख एजेंसियां राज्य में किस पार्टी की सरकार बनवा रही हैं।

 

टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल

टुडेज चाणक्य के सर्वे के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन रही है। इसके तहत राजस्थान में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के संकेत दिए गए हैं। इसके अनुसार कांग्रेस को राज्य में 99 से 108 सीटें मिल रही हैं। हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ये सीटें थोड़ी उपर नीचे हो सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें : Phalodi Satta Bazar ने ठोकी ताल, वसुंधरा राजे बनेंगी मुख्यमंत्री

 

जन की बात एग्जिट पोल

जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में बीजेपी को 100 से 122 सीटें मिल रही हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी को 62 से 85 तक सीटें मिल रही है। वहीं आरएलपी समेत अन्यों को 14 से 15 सीटें मिल रही हैं। ऐसे में इस एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है। 

 

TV 9 भारत वर्ष एग्जिट पोल

टीवी 9 भारत वर्ष एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में भाजपा को 100 से 110 सीटें मिल रही हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी को 90 से 100 सीटें मिल रही हैं। वहीं, आरएलपी समेत अन्यों को 5 से 15 सीटें मिल रही हैं। ऐसे में यह एग्जिट पोल सर्वे भी राजस्थान में भाजपा की सरकार बनवा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : 'फलोदी सट्टा बाजार' वाली विधानसभा में कितनी हुई वोटिंग, जानिए

 

इंडिया टुडे एक्सेस माय इंडिया एग्जिट पोल सर्वे

इंडिया टुडे माय एक्सेस एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार भाजपा को 80 से 100 सीटें मिल रही है। वहीं, कांग्रेस को 86 से 106 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, अन्यों के खाते में 9 से 18 सीटें जाती दिख रही हैं। ऐसे में यह सर्वे भी राजस्थान में भाजपा की ही सरकार बनवा रहा है।

 

Polstrat एग्जिट पोल सर्वे

Polstrat एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार भाजपा को 100 से 110 सीटें मिल रही है। वहीं, कांग्रेस को 90 से 100 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, अन्यों के खाते में 5 से 15 सीटें जाती दिख रही हैं। ऐसे में यह सर्वे भी राजस्थान में भाजपा की ही सरकार बनवा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : राजस्थान में वोटिंग के रिकॉर्ड टूटे, कांग्रेस की विदाई और भाजपा की ताजपोशी के संकेत

 

P MARQ एग्जिट पोल सर्वे

P MARQ एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार बीजेपी को 105 से 125 सीटें दे रहा है। जबकि कांग्रेस को 69 से 81 सीटें दे रहा है। वहीं, अन्यों के खाते में 5 से 15 सीटें जा रही हैं। ऐसे में इस सर्वे के अनुसार भी राजस्थान में भाजपा की ही सरकार बन रही है।

 

NBT एग्जिट पोल सर्वे

नवभारत टाइम्स एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार राजस्थान में भाजपा को 108 से 128 सीटें मिल रही हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी को 56 से 72 सीटें मिल रही हैं। जबकि, अन्यों के खातों में 13 से 21 सीटें जा रही हैं।

 

भास्कार का एग्जिट पोल

भास्कार का एग्जिट पोल भी राजस्थान में भाजपा की सरकार बना रहा है। इस सर्वे के अनुसार भाजपा को 98 से 105 सीटें मिल रही हैं। जबकि कांग्रेस को 85 से 95 सीटें मिल रही हैं। वहीं, अन्यों के खाते में 10 से 15 सीटें जा रही हैं।

 

पोस्ट स्टेट एग्जिट पोल सर्वे

पोस्ट स्टेट एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार भी भाजपा की ही सरकार बन रही है। इसके अनुसार बीजेपी को 100 से 110 सीटें मिल रही हैं। जबकि कांग्रेस को 90 से 100 सीटें मिल रही है। वहीं, अन्यों के खाते में 5 से 15 सीटें जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : अब बंद हो रहा है 'फलोदी सट्टा बाजार'! चौंकाने वाली वजह आई सामने

 

न्यूज 18 एग्जिट पोल सर्वे

न्यूज 18 एग्जिट पोल सर्वे भी राजस्थान में भाजपा की सरकार बना रहा है। इस सर्वे के अनुसार बीजेपी 111 सीटें जीत रही है। वहीं, कांग्रेस को 74 सीटें मिल रही हैं। वहीं, अन्यों के खाते में 11 सीटें जा रही हैं।

 

टाइम्स नाउ एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी 108 से 128 सीटें जीत कर सरकार बना रही है। जबकि कांग्रेस के खाते 56 से 72 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं अन्य 13 से 21 सीटें जीतते दिख रहे हैं।

 

इंडिया टीवी- सीएनएक्स एग्जिट पोल

इंडिया टीवी- सीएनएक्स एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 94-104 सीटें मिल रही हैं। वहीं भाजपा के खाते में 80-90 सीटें जा रही हैं। अन्यों के खाते में 14-18 सीटें जा रही है। यह सर्वे कांग्रेस सरकार बना रहा है।

 

रिपब्लिक- मैट्रिज एग्जिट पोल

रिपब्लिक- मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 65-75 सीटें मिल रही है। वहीं, बीजेपी को 115-130 सीटें मिल रही हैं। जबकि, अन्यों के खातों में 12-19 सीटें जा रही हैं। यह सर्वे भाजपा सरकार बना रहा है।

 

एबीपी- सी वोटर एग्जिट पोल

एबीपी- सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस 71-91 सीटें जीत रही है। जबकि, भाजपा 94-114 सीटें हासिल करती दिख रही है। वहीं, अन्य 9-19 सीटें जीत रहे हैं। इस सर्वे के अनुसार भी भाजपा की ही सरकार बन रही है।

 

रिपब्लिक- पी मार्क एग्जिट पोल

रिपब्लिक- पी मार्क एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस 69-91 सीटें हासिल कर रही है। वहीं, बीजेपी 105-125 सीटें जीत रही है। वहीं, अन्य 5-15 सीटें जीत रहे हैं। इसके अनुसार भाजपा सरकार बन रही है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago