स्थानीय

Rajasthan Candidates Nomination 2024: 12 लोकसभा सीटों पर 179 नामांकन पत्र हुए दाखिल, जयपुर में सबसे ज्यादा

Rajasthan Candidates Nomination: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल होने का समय ​खत्म हो चुका है। पहले चरण में राजस्थान की 12 सीट पर होने वाले मतदान के लिए 131 प्रत्याशियों ने 179 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्र से जुड़ी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 91 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा करवाए है। पहले चरण की 12 सीटों के लिए कुल 131 उम्मीदवार अपनी किस्मत को अजमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IPL Ticket Price 500: आईपीएल की सबसे सस्ती टिकट 500 रुपए की, ऑफर सीमित

जयपुर ग्रामीण में सबसे ज्यादा नामांकन

चुनाव आयोग के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकते है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा और मतों की गिनती 4 जून को होगी। लेकिन सबसे ज्यादा 17 उम्मीदवारों ने जयपुर ग्रामीण सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके बाद चूरू जयपुर और सीकर से 16-16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है।

करौली-धौलपुर में सबसे कम

करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 30 मार्च तक कई उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते है और ऐेसे यह संख्या 100 के करीब रह सकती है। जीस सीट पर ज्यादा उम्मीदवार होते है वहां मुकाबला आसान हो जाता है और कम उम्मीदवा वाली सीट पर मुकाबला टक्कर का होता है।

यह भी पढ़ें: Phalodi Satta Bazar Bhav 28 March 2024: जयपुर शहर की सीट पर सट्टा बाजार का बड़ा दाव, जानें इस सीट का हाल

दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी

28 मार्च को दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दूसरे चरण में राजस्थान की 13 लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, टोंक-सवाईमाधोपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा और झालावाड़-बारां सीटों पर मतदान होगा।

12 सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या

सीट                                                     संख्या

जयपुर ग्रामीण                                      17

चूरू                                                         16

जयपुर शहर                                            16

सीकर                                                      16

झुंझुनूं                                                     10

नागौर                                                      10

अलवर                                                     10

गंगानगर (एससी)                                     9

बीकानेर (एससी)                                       9

दौसा (एसटी)                                            8

भरतपुर (एससी)                                       6

करौली-धौलपुर (एससी)                          4

Narendra Singh

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

1 day ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago