Rajasthan Ka Aaj Ka Mausam, 14 February 2024: वेलेंटाइन वीक में मौसम भी खुशनुमा हो रहा है। राजस्थान के कई जिलों सहित देश भर का मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार अगले 48 घंटों तक हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा और सर्दी में राहत मिलेगी। जानिए राज्य में मौसम कैसा रहेगा।
मौसम विभाग ने कहा है कि देश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन रहा है। इसके चलते 14 और 15 फरवरी को बूंदाबांदी संभव है। उत्तरी और मध्य भारत के कई राज्यों में भी हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं। विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि अगले कुछ दिन और देश के अधिकतर राज्यों में सुबह सूर्योदय के समय कोहरा दिखाई दे सकता है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के साथ भयंकर तूफान भी आ सकता है।
यह भी पढ़ें: बहन बेटियों को छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर चलेगा CM भजनलाल का बुलडोजर
विभाग ने राजस्थान के विभिन्न शहरों का आज का तापमान भी जारी किया है। आज राज्य का तापमान न्यूनतम 6.5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। कल यानि वेलेंटाईन डे पर जयपुर, जोधपुर, कोटा, अलवर सहित अधिकतर जगहों पर मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी संभव है। राजस्थान में भी हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी और सुबह कोहरा रहेगा।
आईएमडी ने अपने अलर्ट में कहा है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनने के कारण अगले कुछ घंटों में हिमालय की तलहटी और आसपास के इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है जो 19 फरवरी तक भी चल सकती है। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों सहित छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी संभव है।
यह भी पढ़ें: जयपुर में चलेगी इलेक्ट्रिक बसें, टोंक रोड़ पर दौड़ेगी मेट्रो, बजट में खुला पिटारा
राजस्थान (Rajasthan Ka Aaj Ka Mausam) और देश के मौसम की जानकारी के लिए आप भारतीय मौसम विभाग का यह वीडियो भी देख सकते हैं।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…