जयपुर। कौन बनेगा Rajasthan का CM को लेकर चौंकाने वाला नाम सामने आया है। Rajasthan BJP CM Name को लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। ऐसे में अब कौन बनेगा राजस्थान सीएम इस सवाल का उत्तर आ चुका है। जी हां, राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अब लगभग एक फाइनल लिस्ट सामने आई जिसमें कुछ लोगों के नाम हैं। इनमें सबसे पहला नाम वसुंधरा राजे सिंधिया का है। इसके बाद केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, बाबा बालक नाथ, राज्यवर्धन सिंह, दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा ओम बिरला, ओम माथुर, सुनील बंसल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कौन बनेगा राजस्थान का CM, राजनाथ समेत ये 3 नेता तय करेंगे
1 मुख्यमंत्री, 2 उपमुख्यमंत्री
खबर है कि इस लिस्ट में दिए गए नामों के अन्य पर भी विचार किया जा सकता है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी 1 मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री बना सकता है। हालांकि, राजस्थान में मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री का नाम मोदी मैजिक से हो सकेगा। राजस्थान में सरकार बनने से पहले पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके बाद अब विधायक दल की बैठक की जाएगी और इसी बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री का निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Gogamedi की लाड़ली की हुंकार- हत्यारों को फांसी हो, मैं संभालूंगी करणी सेना
वसुंधरा राजे जेपी नड्डा से मिली
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चुनाव जीतते ही सभी विधायकों को अपने घर डिनर पर बुला लिया था जहां 35 से अधिक विधायक पहुंचे। इसको वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन माना गया है। वहीं, बुधवार की रात वसुंधरा राजे दिल्ली पहुंची थी जहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस बैठक में वसुंधरा राजे अपने बेटे दुष्यंत सिंह के साथ थी। यह बैठक डेढ़ घंटे चली जिसको राजस्थान के मौजूदा राजनीति के अनुसार काफी अहम माना जा रहा है।
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…