Rajasthan Monsoon Date 2024: राजस्थान में इस बार भीषण गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है और इसके कारण लोगों को अब बेसब्री से बारिश का इंतजार है। देश के दक्षिणी हिस्सों में मानसूनकी एंट्री हो चुकी है और अब जल्द ही अन्य क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिलेगा। इस बार मानसून समय से पहले पहुंचने से अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में लगभग 10 दिन पहले मानसून की एंट्री हो चुकी है।
मौसम केन्द्र के अनुसार मानसून राजस्थान में इस बार तय समय से पहले आएगा। हमेशा केरल में मानसून आने के 20 से 25 दिन बाद राजस्थान में एंट्री हो जाती है। जून के आखिरी सप्ताह में राजस्थान में मानसून की एंट्री हो सकती है।
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप को लेकर अनन्या पांडे ने खोला राज, लड़कियां हो जाएं सावधान!
इस बार राज्य में मानसून अच्छा रहने का दावा किया जा रहा है और कई स्थानों पर सामान्य से ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने जो फोरकास्ट जारी किया था उसमें मानसून की एंट्री की घोषणा कर दी गई है। वहीं, कर्नाटक, केरल, आंध्रा प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, चेन्नई में इस बार भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
राजस्थान में मानसून सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। पश्चिमी राजस्थान के एरिया में बारिश थोड़ा ज्यादा होने से नुकसान की चेतावनी जारी की है। इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देगा और इसका असर लंबे समय तक रहेगा।
मानसून की एंट्री 25 जून के आस—पास होती है लेकिन इस बार 20 जून तक होने की संभावना है। राजस्थान में जून से सितम्बर के दौरान बारिश होती है लेकिन इस बार सितम्बर के बाद भी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में मानसून सीजन के दौरान कई जिलों में बाढ़ के हालात बन सकते है।
यह भी पढ़ें: चलती कार में स्टंट करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
हीटवेव से हो रही मौतों पर राजस्थान हाईकोर्ट ने स्वप्रसंज्ञान लेते हुए केंद्र और राज्य सरकार को मुआवजा देने को निर्देश दिए हैं। दोनों को हीटवेव को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी करने के लिए भी कहा है। 1 जून से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…