जयपुर। Rajasthan Monsoon News : राजस्थान में इसबार जमकर बारिश होने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि इसबार मानसून भी राज्य में तय तारीख 25 जून से पहले ही एंट्री करने जा रहा है। हालांकि, राज्य के कई जिलों में प्री-मानसून की बारिश भी शुरू हो चुकी है जिसके तहत बांसवाड़ा व डूंगरपुर जिलों में बारिश हो रही है। अब लोगों द्वारा किया जा रहा मानसून का इंतजार भी जल्द ही खत्म होने वाला है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार राजस्थान की ओर मानसून सही रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अब मानसून महाराष्ट्र से आगे गुजरात की सीमा में एंट्री कर चुका है। राजस्थान में मानसून तय समय से पहले ही एंट्री करने जा रहा है। आमतौर पर राज्य में मानसून की एंट्री 25 जून तक होती है।
आमतौर पर राजस्थान में मानसून 25 जून तक प्रवेश करता है जिसका द्वार बांसवाड़ा और उदयपुर है। 2023 में मानसून ने राजस्थान में कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में एकसाथ एंट्री की थी। मौसम विभाग के मुताबिक इसबार प्री-मानसून की बारिश 19 से 20 जून तक भरतपुर जिले में शुरू होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार इसबार मानसून दक्षिण-पूर्वी हिस्से से राजस्थान में एंट्री करेगा। इसी के साथ ही इसबार राज्य में अच्छी बारिश होगी। ऐसा इसलिए भी है कि इसबार मानसून राजस्थान में 2 से 3 दिन पहले आने वाला है। ऐसे में माना जा रहा है कि राज्य में मानसून 22 से 25 जून के बीच एंट्री कर लेगा।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…