Rajasthan New Governor : हरिभाऊ बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल नियुक्त किये गए है। उनकी नियुक्ति के आदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात जारी किये। हरिभाई बागड़े (Haribhau Bagde) अब कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) की जगह लेंगे। राजस्थान के दिग्गज नेता रहे गुलाबचंद कटारिया (Gulabchand Kataria) को पंजाब का गवर्नर बनाया गया है। साथ ही उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं। देश में 9 राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति और प्रभार बदले गए है।
औरंगाबाद के चित्तेपिम्पलगांव में जन्मे हरिभाऊ महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद पर आसीन रहे है। वे औरंगाबाद जिले की फुलंब्री विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रह चुके है। उन्हें नाना नाम से भी जाना जाता है। हरिभाई 13 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने।
गरीब परिवार से संबंध रखने वाले हरिभाई आजीविका चलाने के लिए कई सालों तक औरंगाबाद के फुलंब्री में अखबार भी बेच चुके है। बीजेपी ने उन्हें 1985 में पहली बार विधानसभा का टिकट दिया। महाराष्ट्र सरकार में रोजगार मंत्री के पद पर भी रहे है। उन्होंने औरंगाबाद स्थित अपने घर का नाम कृषि योग रखा।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…