टोंक। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज टोंक जिले के निवाई में झिलाय से चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान उन्होनें जनता को खौफ दिखाया। उन्होनें बीजेपी की योजनाओं को झूठी बताते हुए लोगों को सोच-समझकर वोट करने की सलाह दी। साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि राजस्थान सरकार (Rajasthan News)गरीब को गणेश और किसान को भगवान मानकर काम कर रही है।
पहली चुनावी जनसभा की शुरुआत प्रियंका गांधी ने डिग्गी कल्याणजी और धन्ना भगत के जयकारे लगवाए। साथ ही अपना भाषण राजस्थानी में शुरू किया। प्रियंका गांधी से लोगों से कहा कि राजस्थान में आमजन को राहत देने वाली सरकार आनी चाहिए। राजस्थान में जिस तरह 5 साल कांग्रेस सरकार ने राज किया, वैसी ही सरकार आपको वापस लानी है।
यह भी पढ़े: Rajasthan News: पायलट-गहलोत निवाई में दिखाई देंगे एक साथ-एक मंच पर, प्रियंका गांधी बनी बड़ी वजह
सभा के दौरान प्रियंका गांधी ने राजस्थान विधानसभा (Rajasthan News) चुनावों के लिए जनता को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश की। उन्होनें कहा कि अगर, प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो गहलोत सरकार ने जो भी जनहित की योजनाएं दी हैं, वह सब बंद कर देगी। इसलिए आप सोच समझकर ही वोट करें।
यह भी पढ़े: Hanuman Beniwal : सांसद ने लगाए उपराष्ट्रपति, लाल डायरी, जेपी नड्डा और वसुंधरा राजे पर आरोप
प्रियंका गांधी की सभा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र में 1000 इंदिरा गांधी नई रसोइयों की शुरुआत कराई। शहरों के बाद अब गांवों में भी 8 रुपए में भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसकी घोषणा सीएम अशोक गहलोत ने की थी। इस योजना में 10 हज़ार ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…