लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Rajcop Citizen App : जयपुर। प्रदेश में बढ़ते क्राइम और महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजस्थान पुलिस ने राजकॉप सिटीजन एप पर Need help नाम से नया फीचर जोड़ा है। इस फीचर का इस्तेमाल कर महिलाएं संकट के दौरान तुरंत पुलिस सहायता ले सकती है। आइए इस फीचर के बारे में विस्तार से समझते है।
राजस्थान पुलिस द्वारा आपातकाल के दौरान महिलाओं को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए राजकॉप सिटीजन एप पर नीड हेल्प नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया गया है। इसके लिए सबसे पहले सभी जिलों और रेंज स्तर पर सुरक्षा सखी, पुलिस मित्रों के जरिए आम लोगों को एप के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी। नीड हेल्प फीचर के जरिए महिलाएं एक क्लिक में पुलिस सहायता मांग सकती है।
यह भी पढ़ें :- Naresh Meena से मिली MLA Indra Meena, घबराई टोंक कलेक्टर, ये खास इंतजाम किया
आपातकाल के दौरान किसी महिला द्वारा नीड हेल्प फीचर से सहायता मांगी जाती है तो इसका नोटिफिकेशन राजधानी जयपुर के 1090 कंट्रोल रूम में जाएगा… कंट्रोल रूम महिला को फोन कर संकट के बारे में जानकारी लेगा… अगर महिला फोन नहीं उठाती है और फोन नहीं करने का मैसेज रिक्वेस्ट करती है तो कंट्रोल रूम नजदीकी पुलिस थाना या वाहन 112 को महिला की लोकेशन देकर सहायता पहुंचाने का काम करेंगी।
पीड़ित महिला द्वारा नीड हेल्प फीचर पर मदद मांगने के बाद से लेकर मदद पहुंचने तक की सारी जानकारी एप पर उपलब्ध होगी। जरूरी सहायता मिलने के बाद पुलिसकर्मी या पीड़ित की ओर से सहायता की रिक्वेस्ट बंद कर दी जाएगी। इस फीचर से प्रदेश की महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स मालिनी अग्रवाल ने सभी पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्तों को निर्देश जारी करते हुए राजकॉप सिटिजन एप को अधिक से अधिक लोगों से डाउनलोड करवाने और नीड हेल्प फीचर के बारे में आम जनता को जानकारी देने के निर्देश दिए।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…