जयपुर। देश भर में आज कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा हैं। देश की रक्षा के लिए सेना के जवानों ने अपने प्राणो की आहुतियां दे दी थी। देश के जांबाज सैनिको को आज पूरा देश नमन कर रहा हैं। साल 1999 दिन 26 जुलाई यह वह तारिख है जिसे देश के जवानों ने अपने खून, बलिदान और त्याग से लिखा हैं। आज के दिन भारत ने पाकिस्तान से युद्ध जीता था। हमारे जांबाज सैनिकों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई से दुश्मन को खदेड़ भगाया था। 3 मई 1999 यह वह दिन था जब पहली बार घुसपैठ की सूचना मिली थी। जिसका अंत युद्ध जीत कर आज ही के दिन 26 जुलाई 1999 को किया गया था।
कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ देश के बेटों ने अपनी शहादत दी थी। इस दौरान राजस्थान के 52 वीर पुत्रों ने मातृभूमि को अपने शीश समर्पित किए। प्रदेश के शेखावटी ने इस दौरान एक साथ अपने 36 जवानों को खो दिया था। झुंझुनू जिले के 22 जवानों ने देश सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। कारगिल युद्ध के दौरान झुंझुनू के चार दोस्तों की कहानी हर किसी की जुबान पर थी। इस कहानी को याद कर आज भी लोग गर्व से सीना फुला लेते हैं।
1999 में जब कारगिल का युद्ध चल रहा था। तब मालीगांव के चार दोस्त सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, मनोज भाम्बू, राजवीर सिंह और कमलेश चारों दुश्मन का सामना कर रहे थे। चारों ने मिलकर तय किया किसी की भी शहादत होती हैं तो बाकी उसके पार्थिव शरीर को गांव तक लेकर जाएंगे। चारों दोस्तों ने दुश्मन की सेना को नाकों चने चबा दिए। 11 अगस्त 2022 को 24 साल बीत जाने के बाद राजौरी में हुए आतंकी हमले में सूबेदार राजेंद्र प्रसाद शहीद हो गए। उस समय किए वादे को दोस्तों ने निभाया और पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे थे।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…