आज देश दूसरी दीपावली मना रहा है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Ayodhya) समारोह है। ऐसे में अयोध्या कड़ी सुरक्षा के घेरे में है। आज पीएम मोदी सहित प्रमुख वीआईपी अयोध्या पहुंच रहे हैं। सुरक्षा बलों ने राम मंदिर परिसर को कड़ी सुरक्षा के घेरे में ले लिया है। आज अयोध्या में राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Ayodhya) के अवसर पर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने कई अहम घोषणाएं की। राम मंदिर के लिए अयोध्या जाने वाले श्रृद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रदेश के 7 संभागों से रोडवेज की विशेष बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेशवासियों को फ्री में अयोध्या की यात्रा भी राज्य सरकार के खर्चे पर करवाई जायेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आदेश जारी कर दिये हैं।
यह भी पढ़ें:तैरने वाले पत्थरों के दर्शन यहां होंगे, साक्षात श्रीराम की मौजूदगी का होगा एहसास
राजस्थान से स्पेशल रोडवेज बसें अयोध्या (Ram Mandir Ayodhya) के लिये सातों संभागों से चलाई जाने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। ताकि रामभक्तों को प्रभु के दर्शन करने में कोई दिक्कत पेश न आये। इतना ही नहीं राजस्थान की भजनलाल सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir Ayodhya) के दर्शन हेतु 31 मार्च, 2024 तक 3000 तीर्थ यात्रियों को मुफ्त यात्रा करवाने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा राजस्थान से अयोध्या (Ram Mandir Ayodhya) के लिए नई रेल सेवाएं भी शुरु की जाएगी।
यह भी पढ़ें:Rajasthan To Ayodhya जाना हुआ आसान, रुट-समय और किराये की पूरी जानकारी
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आने वाले दिनों में श्रीराम जानकी आवासीय योजना शुरु करने के आदेश दिये हैं। भिवाड़ी में श्रीराम जानकी आवासीय योजना के तहत विभिन्न आय वर्ग के 208 भूखण्ड आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में देवस्थान विभाग के 593 मंदिरों में विद्युत सज्जा, रामायण पाठ, दीप दान, महाआरती आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा संत-महंत एवं पुजारियों का सम्मान भी किया जायेगा।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…