जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अलसुबह भूकंप आया। प्रदेश की राजधानी भूकंप के झटकों से हिल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलाजी के अनुसार देश की राजधानी में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर आया। इस भूकंप के दौरान 10 किलोमीटर की गहराई उथल गई। इसके बाद एक बार फिर से 4:22 बजे पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान भूकंप 3.1 की गति से आया। उसके बाद एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस हुए इस दौरान भूकंप के झटके 4:25 बजे पर महसूस किए गए। इस भूकंप की गति 3.4 रही।
राजस्थान में आए भूकंप के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहे हैं। भूकंप के झटकों के बाद लोग सड़कों पर निकल गए। हालांकि भूकंप के कारण किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि नहीं हुई। भूकंप के झटके लगने के बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी भूकंप को लेकर एक ट्वीट किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा जयपुर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर बताया कि भूकंप की तीव्रता 4.4 रही। इसके साथ ही राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षांश 26.88 और इसकी लंबाई 75. 70 रही इसके साथ ही राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी गहराई भी बताई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान के अनुसार भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप आने के बाद से किसी प्रकार की हताहत होने या क्षति होने की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इससे पहले मिजोरम के नागोपा में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…