Rajasthan Weather Today: राजस्थान सहित देश के उत्तरी इलाकों में आज से मौसम बदल सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 72 गंटों में कई जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है और तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी। विशेषकर पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम में बहुत ज्यादा परिवर्तन दिखाई देगा।
भारतीय मौसम विभाग ने एक बुलेटिन जारी करते हुए बताया है कि 27 नवंबर को एक चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा है जो 29 नवंबर तक एक चक्रवात के रूप में बदल सकता है। इसके साथ ही दक्षिण अंडमान सागर में भी एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। ऐसे में पूरे देश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
यह भी पढ़ें: यहां 50 रुपये में मिल जाएंगे कपड़े, ये 5 Market है सबसे सस्ते
आईएमडी द्वारा दिए गए अलर्ट के अनुसार 25 से 27 नवंबर के बीच राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित देश के अनेकों राज्यों में भारी वर्षा हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज वर्षा के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।
मौसम में अचानक आए बदलाव से हिमालय की तहलटी में स्थित इलाकों में मौसम बदलेगा और मैदानी इलाकों में भी तापमान में अचानक ही गिरावट आने की संभावना है। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में औसतन तापमान में दस डिग्री तक की कमी आ सकती है।
यह भी पढ़ें: दिसंबर में 16 दिनों तक बंद रहेंगे Bank, जानिए कब बैंकों में लगेंगे ताले
आईएमडी ने बदलते मौसम के मद्देनजर मछुआरों को भी अगले दो दिन बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में नहीं जाने की चेतावनी दी है। समुद्रतटीय इलाकों में भी भारी बारिश होने और 55 से 65 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…