Categories: स्थानीय

मरुधरा में छाया घना कोहरा, शीतलहर से तापमान में आई गिरावट

 

Rajasthan Weather update: राजस्थान में शीतलहर के कारण दिन का पारा भी तेजी से कम हो रहा है। हालांकि कोहरा होने से थोड़ी बहुत राहत जरूर मिली है। लेकिन कोहरे ने वाहन चालकों और किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश में कोहरा छाए रहने की बात कही है। 

 

माउंट आबू और गंगानगर का हाल-बेहाल 

 

प्रदेश के मुख्य पर्टयन स्थलों में से एक माउंट आबू (Mount Abu) में पारा जमाव बिंदु के आसपास ही चल रहा है। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री रहने की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की गई है। पश्चिमी राजस्थान में गंगानगर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। दरअसल, गंगानगर में बीते 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। 

 

यह भी पढ़े: राजस्थान में शीतलहर ने बढ़ाई चिंता! मौसम विभाग ने दिया ताजा अलर्ट

 

चूरू,जयपुर और अलवर में तापमान 

 

मरुधरा के सबसे गर्म शहरों में से एक चूरू (Churu Weather update) में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर (Jaipur Weather update) में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री पर बना हुआ है। अलवर (Alwar Weather update) में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री होगा। 

 

यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India 27 दिसंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

Aakash Agarawal

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago