Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार (17 दिसंबर) को पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू (Mount Abu) में न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को तापमान में एक साथ तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। माइनस में तापमान जाने से वाहनों, जलाशयों, सोलर प्लेटों और फसलों पर रात को पड़ी ओस से बर्फ की परत जम गई।
प्रदेश में 15 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री फतेहपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को 22 दिसंबर से प्रभावित करने की संभावना है। इसका असर हिमालय में दिखेगा और सर्दी पहले से अधिक बढ़ेगी।
यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India 18 दिसंबर 2023 की बड़ी ख़बरें
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आस-पास के क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं की वजह से प्रदेश पर भी प्रभाव पड़ सकता है। वर्तमान परिस्थिति के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। 23 से 24 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…