Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली सर्दी के बीच मौसम विभाग (Weather Department) का ताजा अलर्ट सामने आया है। मौसम विभाग का यह अलर्ट किसी थर्ड डिग्री टॉर्चर से कम नहीं है। ताजा अलर्ट के मुताबिक राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखने लगा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों के अधिकतम और न्यूतनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई है।
अलवर और सीकर में शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है। दोनों जगह अधिकतम और न्यूतनतम पारे में भी गिरावट दर्ज हुई है। दिन के अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री की गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सीकर में न्यूतनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है।
प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जीरो हो चुकी है। ऐसी स्तिथि में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी प्रबल हो गई है। पाली शहर में शीतलहर के साथ सर्दी ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर रखा है। यहां आकाश में छाए घने बादलों से तापमान 5 डिग्री तक आ गया है। पूर्वी राजस्थान में रात में मावठ गिरने से पारा काफी नीचे गिर गया है। इसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
यह भी पढ़े: 'सुरेंद्र पाल टीटी' ने रचा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले राजस्थान के पहले मंत्री बने!
मौसम विभाग ने राजस्थान में पाली और आसपास के इलाकों में Yellow Alert जारी किया है। जिसके बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश एवं ओले गिरने के Yellow Alert से किसान परेशान है। बारिश के साथ यदि ओले गिरते है तो रायड़े और जीरे की फसल को नुकसान होने का डर बना रहेगा।
धोरों की धरती जैसलमेर में भी शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है। यहां 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। शहर में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस वजह से जिले में ठिठुरन बढ़ी है। बीते तीन दिन में तापमान लुढ़कर 7 डिग्री पर पहुंच गया है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…