जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की और से नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत सचिवालय का घेराव किया गया। भारतीय जनता पार्टी की और से भाजपा कार्यलय पर सचिवालय के घेराव से पहले सभा का आयोजन भी किया गया। सचिवालय का घेराव करने के लिए प्रदेश भर से लोग जयपुर पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा की और से चलो जयपुर का नारा भी दिया गया। भाजपा की और से सचिवालय का घेराव करने के लिए कूच किया गया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वॉटर कैनन से वहां से खदेड़ भगाया।
प्रर्दशन के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस तथा कार्यकर्ताओं के बिच झड़प भी हुई जिसमें कई कार्यकर्ताओं के चोटें भी आई हैं। प्रदर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, सांसद राज्यवर्द्धन राठौड़ सहित कई बड़े नेताओं ने गिरफ्तारी भी दी। सभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कार्यकर्ता गहलोत सरकार के ताबूत में कील ठोकने का कार्य करेगा। साथ ही राठौड़ ने कहा आज प्रदेश की जनता सीएम गहलोत की पट्टीयां भी खोलने का कार्य करेगी।
भाजपा की और से दावा करते हुए कहा गया कार्यक्रम में प्रदेश भर के लाखों युवाओं द्वारा भाग लिया गया हैं। भाजपा की और से आज नहीं सहेगा राजस्थान अभियान का समापन भी किया गया। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने कहा जब एक टायर में कील लग जाती हैं तो उसे बदल दिया जाता हैं। उसी प्रकार से सीएम अशोक गहलोत के पैरों में भी कील चुभ चुकिं हैं। अब बदलाव की जरूरत हैं। भाजपा के प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी की और से ट्वीट करते हुए बेटियों के मान में, गरीबों के उत्थान में, दलितों के सम्मान में चलने के लिए हुंकार भरने का आह्वान किया गया था।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…