जयपुर: राजस्थान में यूथ कांग्रेस के नए प्रेसिडेंट की चयन प्रक्रिया के तहत मेम्बरशिप अभियान और वोटिंग हो चुकी है। यह वोटिंग डिजिटल एप के जरिए की गई है। मेम्बरशिप और वोटिंग का समय 28 जनवरी से 27 फरवरी तक का तय था लेकिन राज्य शिक्षक भर्ती एग्जाम के चलते कई जिला मुख्यालयों पर नेटबंदी रही थी। ऐसे में मेम्बरशिप और वोटिंग के समय को कुछ दिन के लिए और बढ़ाया गया था। अब वोटों की जांच चल रही है। फर्जी वोटों को अलग किया जाएगा और बाद में सर्वाधिक वोट प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। इंटरव्यू के बाद ही यूथ कांग्रेस को नया प्रदेशाध्यक्ष मिलेगा। अप्रेल में नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती संभावित है।
ये 4 युवा नेता हैं प्रबल दावेदार
आपको बता दें कि राजस्थान में सबसे ज्यादा मेम्बर जोड़ने वाले और डिजिटल एप के जरिए वोटिंग कराने वाला प्रत्याशी अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार होता है। जिन प्रत्याशियों ने यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के लिए चुनाव लड़ा। इनमें सतवीर चौधरी, अभिमन्यू पूनिया, सुधीन्द्र मूंड और यशवीर सूरा के मतों की संख्या सर्वाधिक होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में इन्हीं चारों युवा नेता में से कोई एक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष की कुर्सी मिलना तय माना जा रहा है।
सतवीर है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी
सतवीर चौधरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी माने जाते हैं। सीमए ने सतवीर को राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल का उपाध्यक्ष बनाया हुआ है। वे राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चांदना की टीम में भी सतवीर चौधरी कई सालों तक सक्रिय भूमिका में रह चुके हैं। सतवीर का दावा है कि उनके समर्थन में 5 लाख से ज्यादा युवाओं ने वोटिंग की है।
सचिन पायलट खेमे के पूनिया
अभिमन्यू पूनिया पूर्व में एनएसयूआई के अध्यक्ष रह चुके हैं। आपको बता दें कि पूनिया सचिन पायलट खेमे के हैं। जुलाई 2020 में जब सचिन पायलट समर्थक विधायकों ने बगावती तेवर अपनाए थे तब अभिमन्यू पूनिया को एनएसयूआई पद से हटा दिया गया था। इसके बाद गहलोत समर्थक अभिषेक चौधरी को एनएसयूआई का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पूनिया का दावा है कि उनके समर्थन में साढे 6 लाख से ज्यादा वोटिंग हुई है।
सुधींद्र मूंड
सुधीन्द्र मूंड झुंझुनूं यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। पहली बार वे प्रदेश कार्यकारिणी में आने के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मूंड यूथ कांग्रेस के काफी एक्टिव नेता हैं और हर एक्टिविटी में युवाओं की भारी भीड़ के साथ शामिल होते रहे हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, चेतन डूडी, रोहित बोहरा और हरियाणा के सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा से मूंड के काफी नजदीकी संबंध हैं। मूंड का दावा है कि उन्हें साढे 6 लाख से ज्यादा युवाओं का समर्थन प्राप्त है।
यशवीर सूरा
वहीं, सूरा की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उनके लिए साढे 6 लाख से 7 लाख वोटिंग हुई है। यशवीर सूरा यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चांदना के समय काफी एक्टिव युवा नेताओं में से एक हैं। सूरा का दावा है कि साढे 6 लाख से 7 लाख वोटिंग उनके पक्ष में हुई है। ऐसे में अध्यक्ष पद के सबसे बड़े दावेदार वे खुद को मानते हैं। सूरा दक्षिण राजस्थान से आते हैं। आदिवासी इलाकों में वे काफी सक्रिय रहे हैं। उनके पास यूथ की एक बड़ी टीम है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…