जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में राजपूत सेना आपस में भिड़ गई। इस विवाद में राष्ट्रीय करणी सेना (Rashtriya Karni Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान शिव सिंह शेखावत पर फायरिंग हुई, परंतु शिव सिंह को गोली नहीं लगी। पुलिस ने फायरिंग के 4 आरोपियों को मौके पर दबोचा लिया। इस मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राज्य में गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद शिव सिंह शेखावत को जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद अब उन पर फायरिंग की गई। खबर है कि जयपुर के चित्रकूट इलाके में राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत का ऑफिस हैं , वहीं यह घटनाक्रम हुआ।
शिव सिंह शेखावत के कार्यालय में ही उनका श्री राजपूत सेना (Shri Rajput Karni Sena) के महिपाल सिंह मकराना के बीच विवाद हो गया। खबर है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत के बाद राष्ट्रीय करणी सेना पर अधिपत्य को लेकर शिव सिंह शेखावत और महिपाल मकराना के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर यह झगड़ा हुआ। पुलिस इस मामले की की छानबीन में लगी है। खबर ये है कि झगड़े में शामिल दोनों ही राजपूत नेता घायल हैं।
इस विवाद को लेकर अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, घायल महिपाल सिंह मकराना और शिव सिंह आपस में एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रह हैं। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल मकराना को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया हैं।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…