Categories: स्थानीय

Ravindra Singh Bhat: कांग्रेस विधायक अमीन खान को चुनौती देने चुनावी मैदान में कूदे रविंद्र सिंह भाटी

  • अमीन खान के गढ़ में रविंद्र सिंह भाटी ने शुरू की सेंध मारी
  • भाटी आम जनता के बीच जाकर सुनेंगे समस्याएं

बाड़मेर। जय नारायण विश्वविद्यालय से निर्दलीय छात्र संघ अध्यक्ष रहे रविंद्र सिंह भाटी शिव विधानसभा क्षेत्र से चुनावी ताल ठोक चुके है। शिव विधानसभा क्षेत्र से चुनावी  मैदान में रविंद्र सिंह भाटी कांग्रेस विधायक अमीन खान को चुनौती दे रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक अमीन खान का शिव विधानसभा क्षेत्र में खासा दबदबा है। रविंद्र सिंह भाटी ने अमीन खान के गढ़ में सेंध मारी शुरू कर दी है। रविंद्र सिंह भाटी ने चुनावी मैदान में ताल ठोकते हुए जन संवाद यात्रा की शुरुआत की है। और अमीन खान के गढ़ में जाकर वोट अपने पक्ष में करने की मुहीम शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़े: Belthara Road : भारत के बाद अब हुआ अखंड भारत का ऐलान! पाकिस्तान समेत ये 2 देश भी होंगे शामिल

 

 

भाटी के लिए जगह बनाना चुनौती से कम नहीं

यात्रा के जरिए रविंद्र सिंह भाटी आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। यात्रा गांव ढाणी पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करेंगी। यात्रा के जरिए रविंद्र सिंह भाटी आम जनता से बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा करेंगे। यह वहीं सीट है जहां मौजूदा विधायक कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमीन खान का काफी दबदबा है। इसी सीट से भाजपा के मानवेन्द्र सिंह भी विधायक रह चुके है। ऐसे में भाटी के लिए यहा जगह बनाना किसी चुनौती से कम नहीं होने वाला। हालांकी चुनावी माहौल को देखते हुए भाटी ने कमर कस ली है और मैदान में कूद चुके है।

 

यह भी पढ़े: G-20 Summit Delhi में दिखाई देगी राजस्थान की बंधेज, और भी हस्तशिल्प चीजें बढाएंगी मरुधरा की शोभा

 

मूलभूत सुविधाओं को लेकर होगी चर्चा

यात्रा की शुरूआत दूरस्थ इलाकों से की गई है। जहां बिजली, पानी, सड़क जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रवींद्र सिंह भाटी ने जन संवाद यात्रा की शुरूआत की है। छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद से ही भाटी शिव विधानसभा में सक्रिय है। इस यात्रा को लेकर भाटी ने कहा इसके जरीए गांव-ढ़ाणी तक पहुंच कर जन समस्याओं के समाधान को लेकर प्रयास किया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणों से चर्चा भी की जाएगी। यात्रा के लिए दो रथ तैयार किए गए है। यात्रा की शुरूआत भारत पाक बॉर्डर पर बसे सरहदी गांव सुंदर ग्राम पंचायत से की गई।

Morning News India

Recent Posts

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 महीना ago