जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। चुनाव के नजदीक आने के साथ ही सियासत के गलियारों मे चर्चाओं का बाजार भी गर्म होने लगा है। दावेदार मैदान में उतर कर अपने धुर विरोधीयों को चीत करने में लगे हुए है। मंत्री महेश जोशी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी नेताओं में से है। मंत्री महेश जोशी की बादशाहत को चुनौती देने के लिए कई योद्धा मैदान में उतर कर दावेदारी पेश कर रहे है। मंत्री जोशी हवामहल से विधायक है।
यह भी पढ़े: फिर गरमाया ERCP का मुद्दा, कांग्रेस ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर दागे ये सवाल
पीईसी के प्रतिनिधियों से पित्र-पुत्र ने की मुलाकात
मंत्री महेश जोशी ने एक बार फिर से हवामहल से दावेदारी जताई है। जलदाय मंत्री जोशी ने दावेदारी पेश करते हुए कांग्रेस से टिकिट की मांग की है, लेकिन जोशी के घर में ही बगावत के सुर तेज हो गए है। मंत्री जोशी के पुत्र रोहित ने अपने पिता के सामने बगावत का बिगुल बजा दिया है। पीईसी के प्रतिनिधियों से पिता और पुत्र दोनों ने अलग-अलग मुलाकात की। इस मुलाकात के कई मायने है। रोहित जोशी ने अपने पिता के सामने चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। रोहित भी हवामहल से टिकिट मांग रहे है।
यह भी पढ़े: एक बार फिर मुश्किल में आई मुनेश गुर्जर, पार्षदों ने खोला बगावती मोर्चा
जोशी ने बताया खुद को जिताऊ प्रत्याशी
पिता पुत्र के अलग- अलग पहुंचने पर कई सारे सवाल भी निकल कर सामने आ रहे है। क्या मंत्री जोशी अपने पुत्र रोहित को राजनीति में आगे बढ़ा रहे है या पुत्र अपने ही पिता के सामने मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। इस मामले में जोशी ने कहा मैने ना ही रोहित को टिकिट के लिए दावेदारी की बात कही है। और ना ही रोहित ने इस बारे में मुझसे कोई बात की। हालांकि महेश जोशी अन्य प्रत्याशी से खुद को जिताऊ प्रत्याशी बताते है। हालांकि कयास ये भी लगाए जा रहे है की इस बार मंत्री जोशी का टिकिट काटा भी जा सकता है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…