Categories: स्थानीय

लुटेरी दुल्हन: मेड के बहाने घर में एंट्री,200 करोड़ की प्रॉपर्टी ऐंठने के लिए मंदबुद्धि से की शादी

जयपुर। गाजियाबाद में पुलिस ने लड़कियों का ऐसा गैंग ट्रेस किया है,जो करोड़पति घरानों में पहले मेड की नौकरी करती हैं। फिर प्रॉपर्टी हथियाने के लिए उनके मंदबुद्धि, दिव्यांग या अधिक उम्र वाले लड़कों से शादी कर लेती हैं। एक लड़की ने 200 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी हथियाने के लिए कॉलेज मालकिन के मंदबुद्धि बेटे से शादी कर ली। कॉलेज मालकिन की कैंसर से मौत होने के बाद वह पूरी प्रॉपर्टी हथियाना चाहती थी । गनीमत यह रही कि महिला मरने से पहले प्रॉपर्टी की वसीयत शादीशुदा बेटी के नाम कर चुकी थी। फिलहाल बेटी की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने इस तरह की शादियां कराने वाले हिस्ट्रीशीटर बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने पूरी घटना का खुलासा किया।

 

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट का ED को आदेश- गिरफ्तारी से पहले आरोपी को लिखित में जरूर बताएं कारण

पुलिस की जांच के दौरान सचिन का नाम सामने आया। वो गाजियाबाद में नूरपुर गांव का रहने वाला है और मसूरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सचिन पर मुरादनगर, मसूरी और सिहानी गेट थाने में धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, सचिन ने ही रोहतक की रहने वाली प्रीति को सुधा सिंह के घर पर बतौर मेड रखवाया था। क्योंकि सचिन का सुधा सिंह के घर पर आना-जाना था। वो जानता था कि सुधा को कैंसर है और उन पर करोड़ों रुपए की संपत्ति है।  पूछताछ में सचिन ने बताया, करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी हथियाने के लिए उसने प्रीति नामक युवती को मेड का काम करने के लिए सुधा के घर भेजा। प्रीति ने धीरे-धीरे सुधा को अपनी बातों में फंसाया और ऐसे वक्त में उनके मंदबुद्धि बेटे से शादी कर ली, जब वो हॉस्पिटल में कैंसर की आखिरी स्टेज पर थीं। उस वक्त वो शादी का विरोध भी नहीं कर सकती थीं और बेटे को इस बारे में कोई समझ नहीं थी।

 

मेड ने ऐसे उठाया फायदा

मुरादनगर थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी के किनारे यूनिक ग्रुप ऑफ कॉलेज है। इसकी पूर्व चांसलर सुधा सिंह थीं, जिनकी 7 अगस्त, 2023 को कैंसर से मौत हो गई। उनके पति की भी कई साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। सुधा का बेटा शिवम सिंह 50% मंदबुद्धि है। वहीं,बेटी आकांक्षा सिंह की शादी हो चुकी है। सुधा सिंह के मकान में फरवरी, 2023 में प्रीति नाम की एक युवती मेड का काम करने के लिए आई। धीरे-धीरे प्रीति ने उन पर अपना भरोसा जमा लिया। उस वक्त सुधा कैंसर की आखिरी स्टेज में चल रही थीं। प्रीति ने कहा कि वह उनके मंदबुद्धि बेटे का शादी के बाद पूरा ख्याल रखेगी। इस बीच प्रीति ने शिवम से कथित तौर पर उस वक्त शादी कर ली, जब सुधा हॉस्पिटल में भर्ती थीं। इसकी एक तस्वीर भी आई थी, जिसमें प्रीति और शिवम गले में माला पहने हुए हैं। दोनों सुधा सिंह से आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। सुधा की बेटी आकांक्षा को इन सब बातों का कुछ पता ही नहीं चला।

 

 

 हॉस्पिटल में फोटो खिंचवाई और हो गई शादी

7 अगस्त, 2023 को सुधा सिंह की मौत पर बेटी आकांक्षा घर आईं। उन्होंने प्रीति से कहा कि अब उन्हें मेड की जरूरत नहीं है। तब प्रीति ने आकांक्षा को बताया कि वह इस घर की बहू बन चुकी है। यह जानकर आकांक्षा के पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रीति ने आकांक्षा को फोटो भी दिखाई। जिसमें वह हॉस्पिटल के रूम में शिवम के साथ गले में माला पहनकर खड़ी हुई हैं। आकांक्षा को इस शादी पर शक हुआ। क्योंकि मां ने यह बात उनको नहीं बताई। न तो ये शादी कहीं रजिस्टर्ड थी, न ही मंदिर में हुई और न ही कोई फेरे हुए। पेशे से डॉक्टर आकांक्षा सिंह पिछले दिनों गाजियाबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलीं और शक जाहिर किया कि प्रीति ने फ्रॉड करके संपत्ति हड़पने के लिए ये शादी की है। मुरादनगर थाना पुलिस ने 22 सितंबर को इस केस में एक मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़े: Elections 2023: विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द,चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

 

पुलिस जांच में पता चला है कि प्रीति इस तरह अब तक सात शादियां कर चुकी है, जिसमें छह शादी हरियाणा और 7वीं शादी गाजियाबाद में की है। हालांकि पुलिस को अभी तक तीन शादियों के डॉक्यूमेंट मिले हैं। जहां भी प्रीति ने शादी की, वहां उसने ससुरालवालों पर दहेज एक्ट, छेड़छाड़ और रेप के मुकदमे दर्ज करा दिए, ताकि प्रॉपर्टी में हिस्सेदार बन सके या मोटा पैसा ऐंठ सके। सुधा सिंह के गाजियाबाद में दो कॉलेज हैं। इसमें एक कॉलेज मसूरी गंगनहर पर 30 बीघे से ज्यादा जमीन पर है। जबकि दूसरा कॉलेज और कॉम्प्लेक्स मोदीनगर कस्बे की प्राइम लोकेशन राज चौपला के आसपास है। टोटल संपत्ति करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा बैठती है। आरोपियों की नजर इस पूरी संपत्ति को हथियाने की थी।

 

 

 

 

 

Suraksha Rajora

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

4 सप्ताह ago