स्थानीय

Sawan 2024 : बहुत रोचक है सावन में झूला झूलने के पीछे का साइंस, आप भी जान लीजिए फायदे

Sawan 2024 : हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का 5वां महीना सावन होता है जिसें बहुत ही खास और पवित्र माना जाता है। सावन का महीना (Sawan Month) वर्षा ऋतु के आगमन को दर्शाने वाला होने के साथ ही भक्ति, आध्यात्मिकता और उत्सवों वाला भी होता है। इसी मास में हिंदुओं के विभिन्न त्योहार शुरू होते हैं जिससें चारों तरफ भक्ति का माहौल हो जाता है। सावन का महीना भगवान शिवजी को समर्पित है जिस कारण इस पूरे महीने ही उनकी पूजा अर्चना की जाती है। भक्तजन भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा अर्चना करने के साथ ही व्रत रखते हैं।

भक्ति और उत्सव का महीना है सावन

सावन के महीने को भक्ति और उत्सव के लिए जाना जाता है जिसमें हरियाली छा जाने के साथ ही ठंडी हवाएं चलती हैं और झीलों में कमल के फूल खिलते हैं। इस महीने में प्रकृति का सौंदर्य अपने चरम पर होता है। इस महीने में कुंवारी कन्याएं और सुहागिन महिलाएं द्वारा अपने हाथों में मेहंदी रचाती है और पेड़ों पर झूले डालकर झूला झूलती हैं। इसी महीने में विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार भी करती हैं।

यह भी पढ़ें : सांप का जहर 5 मिनट में उतार देती है इस बेल की जड़, आपके आसपास खूब उगती है

सावन में मेहंदी लगाने का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

सावन के महीने में विवाहित महिलाएं मेहंदी लगाकर सोलह श्रृंगार करती हैं जिसके पीछे कुछ मान्यताएं हैं जैसे कि, विवाहित महिलाओं के लिए, मेहंदी उनके पति के प्रति प्रेम और समर्पण का प्रतीक होती है। मेहंदी लगाने से पति और पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है जिससे रिश्ता मजबूत होता है। वहीं, गर्मी के मौसम में मेहंदी लगाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि, मेहंदी में शीतलता प्रदान करने के गुण होते हैं जिससें वो बॉडी को ठंडक देती है। मेहंदी त्वचा और बालों को मुलायम और चमकदार भी बनाने का काम करती है। यह भी माना जाता है कि सावन में मेहंदी लगाने से भगवान शिव और माता पार्वती खुश होते हैं और वो महिलाओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

सावन में झूला झूलने का धार्मिक व वैज्ञानिक कारण

सावन के महीने में झूला झूलने (Sawan Me Jhula) की भी एक महत्वपूर्ण परंपरा है। सावन महीने में झूला झूलने के पीछे कुछ मान्यताएं हैं जिनके अनुसार सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी को सावन में ही झूला झुलाया था। तभी से सावन में झूला झूलने की परंपरा चली आ रही है। झूला झूलना पवित्रता का प्रतीक भी है। झूला झूलना मानसून ऋतु के आगमन प्रतीक भी माना जाता है। इसके अलावा सावन माह में बारिश होती है जिससें हवा ठंडी व शुद्ध हो जाती है। झूला झूलते समय नाक से हवा तेज गति से फेफड़ों में जाती है और उन्हें अधिक शुद्ध हवा प्राप्त होती है जिससें वो स्वस्थ बने रहते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 week ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago