मान सम्मान किसी इंसान के लिए कितना महत्व रखता है। इसका एक उदाहरण भीलवाड़ा के एक परिवार ने दिया। हुआ यूं कि परिवार की बेटी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इससे नाराज परिवार ने न सिर्फ बेटी को मृत घोषित कर शोक संदेश छपवाया साथ में मृत्यु भोज का भी आयोजन कर दिया। इस परिवार की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली।
इससे परिजन बेटी से गुस्सा हो गए और उससे सारे संबंध तोड़ने की घोषणा कर दी। यही नहीं उन्होंने समाचार पत्र में शोक संदेश भी दे दिया। यह शोक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां यूजर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोग नाराज न होने को कह रहे हैं तो कुछ शोक संदेश छपवाने को मानसिक प्रताड़ना कह रहे हैं।
शादी के दावत की जगह परिवार दे रहा तेरहवी का भोज
भीलवाड़ा के इस परिवार की बेटी का नाम प्रिया जाट है। परिजनों ने शोक संदेश में लोगों को मृत्यु भोज के लिए भी आमंत्रित किया है। दरअसल इस लड़के के साथ लड़की की शादी तय हुई थी। जो सगाई के बाद टूट गई। जिसके बाद लड़की ने परिवार वालों के खिलाफ उस लड़के से शादी कर ली।
World Environment Day 2023: व्यक्ति 1 साल में 50,000 प्लास्टिक कणों का करता सेवन
पहले लापता फिर शादी का पता
शादी के बारे में पता चलने से पहले प्रिया घर से लापता हो गई थी। जिसके बाद परिवार उसे खोज रहा था। हमीरपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज थी। लड़की शादी के बाद पुलिस के सामने पेश हो गई। यह पता चलते ही परिवार गुस्सा हो गया। लड़का और लड़की दोनों ही बालिग होने के कारण परिवार और पुलिस ने दोनों को साथ रहने की इच्छा जताने पर साथ में भेज दिया।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…