जोधपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जोधपुर दौरे पर रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर बालेसर में जनसभा का आयोजन किया गया हैं। इस जनसभा को रक्षा मंत्री राजनाथा सिंह संबोधित करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा रक्षा मंत्री राजनाथा सिंह की जनसभा मारवाड़ में भाजपा की फिजा बदल देगी। मारवाड़ के साथ-साथ राजस्थान में भी भाजपा की फिजा बदलेगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जोधपुर दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता में खासा उत्साह हैं। कार्यकर्ताओं की और से आयोजित जनसभा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस जन सभा के लिए एक विशाल मंच भी सजाया गया हैं। कार्यक्रम का प्रभारी पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक वासुदेव देवनानी को बनाया गया हैं। प्रभारी वासुदेव देवनानी के द्वारा तैयारियों का लगातार जायजा भी लिया जा रहा हैं। इस के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यकर्ताओं की और से व्यवस्थाएं देखी जा रही हैं।
देवनानी बोले हमारा देश बना दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था
आयोजित जनसभा को लेकर पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा विशाल जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं। देवनानी ने कहा राजस्थान की जनता 2023 के चुनाव में नया इतिहास रचेगी। देवनानी ने कहा राजनाथ सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं का उत्साह और हौसला बढ़ाया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बालेसर में पूर्व सैनिकों के साथ भी संवाद करेंगे। इस संवाद को लेकर सभा स्थल पर अलग से व्यवस्था भी की गई हैं। देवनानी ने कहा आज हमारा देश दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया हैं। देश नए नए आयाम स्थापित कर रहा हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…