जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हाल ही में बाड़मेर यात्रा पर थे इस दौरान वह महिलाओं से संवाद कर रहे थे। संवाद के वक्त माइक बंद हो गया जिसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने माइक को फेंक दिया। गहलोत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस पर तंज कसते हुए कहा मुख्यमंत्री साहब को गुस्सा बहुत आता है। इसके साथ ही शेखावत ने कहा जनता को तेवर दिखाने से क्या होगा समाधान निकाले।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाडमेर दौरे पर शुक्रवार को दे मुख्यमंत्री गहलोत ने जनता के बीच जाकर उनसे संवाद किया। बाड़मेर के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने महिलाओं से संवाद किया। संवाद के दौरान जैसे ही माइक पर बोलने लगे तभी उसमें समस्या होने लगी तभी गहलोत ने महिलाओं से माइक लिया और उसे गुस्से में फेंक दिया। मुख्यमंत्री के माइक फेंकने के बाद जिला कलक्टर ने उस माइक को उठाया।
इस पूरे मामले पर शेखावत ने मुख्यमंत्री को घेरते हुए तंज कसा शेखावत ने इस पूरे मामले के बाद ट्वीटर पर एक ट्वीट किया जिसमें लिखा गुस्सा बहुत आता है सीएम साहब को जनता के सामने ये तेवर दिखाने से क्या होगा। काई समाधान भी तो निकले वर्ना अकारण क्रोध तो सदा नुकसान ही करता है।
पद पर रहना है तो निपटाएं संजीवनी मामला- गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों एक दूसरे पर जुबानी हमला बोलने में पिछे नहीं रहते। दरअसल सभा के दौरान गहलोत भी शेखावत पर हमला बोलने से पिछे नहीं रहे थे। इस दौरान गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी से संजीवनी वाले मामले में शेखावत को समझाने की बात कही। गहलोत ने कहा पद पर रहना है तो संजीवनी वाले मामले को निपटाओ।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…