स्थानीय

Haryana Election Results 2024 : हरियाणा चुनाव में बहन ने ढ़ाया कांग्रेस का गढ़, देखता रह गया भाई

Haryana Election Results 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। वहीं प्रदेश में एक सीट ऐसी भी है जहां मुकाबला भाई-बहन के बीच कांटे का रहा है। बता दें कि तोशाम विधानसभा सीट पर बहन श्रुति चौधरी और भाई अनिरुद्ध चौधरी एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। श्रुति चौधरी बीजेपी और अनिरुद्ध चौधरी कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा हैं। आखिरकार इस मुकाबले में भाई-बहन में से किसने वोटों से बाजी मारी है। आइए जानते है पूरी अपटेड।

यहां भी पढ़ें:- Haryana Election Results 2024 : हरियाणा की VIP सीटों पर कांग्रेस ने मारी बाजी, अनिल विज सहित कई मंत्री पीछे

श्रुति चौधरी ने भाई अनिरुद्ध चौधरी को हराया

इस मुकाबले में श्रुति चौधरी ने अपने भाई अनिरुद्ध चौधरी को 10 हजार से ज्यादा वोटों से पटखनी दी है। जानकारी के लिए बता दें कि अनिरुद्ध पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल के पोते और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रणबीर महेंद्र के बेटे हैं। अनिरुद्ध भी BCCI के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। श्रुति चौधरी पहले कांग्रेस में ही थीं, कांग्रेस से भिवानी लोकसभा से सांसद रह चुकी हैं। लोकसभा चुनाव के बाद उनकी मां भाजपा में चली गईं, अब बेटी श्रुति चौधरी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

बहन ने ढ़ाया कांग्रेस का गढ़

बता दें कि तोशाम सीट को शुरु से ही कांग्रेस जीतती आई है। बीजेपी यहां से कभी जीत दर्ज नहीं की है। लेकिन श्रुति चौधरी ने चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। इस सीट से बीजेपी के लिए चुनाव जीतना मुश्किल था, क्योंकि बीजेपी ने पूर्व विधायक शशिरंज परमार को टिकट नहीं दिया। इसके बाद वो भी चुनावी मैदान में उतर गए थे। जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक हो गया था, लेकिन श्रुति चौधरी ने तोशाम सीट पर पूरा समीकरण ही बदल दिया और 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीतकर भाजपा का परचम लहरा दिया है।

हरियाणा में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक

श्रुति की मां किरण चौधरी बीजेपी से राज्यसभा सांसद बनीं और वो पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल के बेटे सुरेंद्र चौधरी की पत्नी हैं। बंसीलाल और सुरेंद्र चौधरी का निधन हो चुका है। बंसीलाल तोशाम सीट से ही चुनाव लड़ते थे। वो यहां जीतने के बाद मुख्यमंत्री भी रहे। जब से यह सीट कांग्रेस का गढ़ बन गई और भाजपा कभी भी इस सीट से चुनाव नहीं जीता था। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगा दी है और कांग्रेस के सपनों पर पानी फेर दिया है। बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था, जिसमें 49 सीटों पर भाजपा जीतती हुई दिख रही है और 36 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिल रही है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Mukesh Kumar

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago