Muslim Candidates Won in Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। प्रदेश की राजनीति में कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने इस बार राजस्थान के चुनावी मैदान में एकमात्र मुस्लिम कैंडिडेट नौक्षम चौधरी (Muslim Candidate Nauksham Chaudhary) को मैदान में उतारा था, जिन्होंने कामां विधानसभा से बड़ी जीत भी दर्ज की है।
कांग्रेस पार्टी समेत अन्य दलों ने कई मुस्लिम कैंडिडेट मैदान में उतारे, जिनमें से कई ने बड़ी जीत भी दर्ज की है। भाजपा ने 'यूनुस खान' को टिकट नहीं दिया था। ऐसे में वह बागी होकर निर्दलीय ही मैदान में कूद गए और बड़ी जीत हासिल की। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर डीडवाना में Yunus Khan ने चेतन डूडी और भाजपा के जितेन्द्र सिंह जोधा को शिकस्त दी। 2018 के चुनावों में वह टोंक से 'सचिन पायलट' के खिलाफ चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए।
राजस्थान में भाजपा ने इस बार 'हिंदुत्व कार्ड' खेला था। पार्टी ने कुल चार हिंदू संतो को टिकट दिया था और सभी ने अपने-अपने क्षेत्र से बड़ी जीत हासिल की है। वहीं बात करें कांग्रेस के मुस्लिम कैंडिडेट की तो कई ने चुनावी मैदान में जीत के चौके-छक्के लगाए है। कांग्रेस के मुस्लिम कैंडिडेट्स की लिस्ट में किशनपोल से 'अमीन कागजी', आदर्श नगर से 'रफीक खान', रामगढ़ से 'जुबैर खान' और मकराना से 'जाकिर हुसैन गेसावत' ने चुनावी जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़े: राजस्थान में भगवा राज! भाजपा के 4 धर्मगुरु ने जीता चुनाव
प्रत्याशी का नाम | विधानसभा | पार्टी | कुल वोट पड़े | जीत का अंतर |
अमीन कागजी | किशनपोल | कांग्रेस | 76,611 | 7056 |
रफीक खान | आदर्श नगर | कांग्रेस | 1,03,421 | 14,073 |
जुबैर खान | रामगढ़ | कांग्रेस | 93,765 | 19,696 |
जाकिर हुसैन गेसावत | मकराना | कांग्रेस | 96,544 | 29,314 |
नौक्षम चौधरी | कामां | भाजपा | 78,646 | 13,906 |
यूनुस खान | डीडवाना | निर्दलीय (भाजपा बागी) | 70,952 | 2,392 |
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…