जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड (sukhdev singh gogamedi hatyakand) के आरोपी अभी तक फरार हैं। हालांकि, इन हमलावरों को पुलिस ने पहचान लिया है और अब उनकी तलाश की जा रही है। इन दोनों ही हमलावरों के नाम नितिन फौजी और रोहित सिंह राठौड़ हैं। रोहित नागौर जिले के मकराना जूसरी गांव का रहने वाला है। जबकि, नितिन फौजी हरियाणा के महेंद्रगढ़ का निवासी है। इन दोनों ही हमलावरों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। आपको जानकर हैरानी होगी नितिन फौजी इंडियन आर्मी का भगौड़ा है तो रोहित राठौड़ रेप केस में जेल की सजा काट चुका है। ऐसे में आई इन दोनों ही हमलावरों जुड़े चौंकाने वाले तथ्य।
सुखदेव सिंह हत्याकांड में शामिल एक हमलावर नागौर जिले के मकराना स्थित जूसरी गांव निवासी रोहित राठौड़ है। रोहित के पिता गिरधारी सिंह पहले इंडियन आर्मी में थे। उनका परिवार लगभग 30 साल पहले जयपुर में शिफ्ट हो गया था। रोहित के पिता का निधन हो गया है। उसकी एक बहन है जिसकी शादी सैन्य परिवार में की गई। जबकि रोहित अभी अविवाहित है। वहीं गांव में कभी कभार कोई शादी विवाह के कार्यक्रम में भाग लेने जाता रहा है। रोहित राठौड़ पर जयपुर में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। रोहित नाबालिग के साथ रेप के आरोप में जेल जा चुका है।
यह भी पढ़ें : कारगिल वॉर लड़ चुके हैं राज शेखावत, अब बन सकते हैं राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड का दूसरा हमलावर नितिन फौजी है जो हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़ स्थित दौंगडा जाट गांव का रहने वाला है। नितिन 2019 में इंडियन आर्मी में भर्ती हुआ था। उसका भाई विकास भी इंडियन आर्मी में फौजी है। दोनों ही भाईयों की पोस्टिंग अलवर में थी। लेकिन नितिन 8 नवंबर 2023 2 दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। 10 नवंबर को महेंद्रगढ़ के सदर थाने में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का एक मुकदमा दर्ज हुआ। इस केस में 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन नितिन फरार चल रहा था। फरारी की वजह से ही वो इंडियन आर्मी की ड्यूटी ज्वॉइन करने भी नहीं गया।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…