Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान सभी की नजरें सुमेरपुर सीट (Sumerpur Assembly Seat) पर टिकी हुई है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी पिछले दो चुनावों से लगातार जीत हासिल कर रही है। वहीं, इस बार भाजपा की नजर हैट्रिक (BJP hat-trick) पर है।
पाली जिले में कुल 6 विधानसभा सीट है, जिनमें से एक है सुमेरपुर। पिछले चुनावों में भाजपा ने जिले की 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय ने हासिल की थी। इनमें से सुमेरपुर सीट लगातार दो बार से भाजपा के पास ही रही है। भाजपा के जोराराम कुमावत यहां मौजूदा विधायक है।
यह भी पढ़े: Rajasthan Election: बसपा ने राजस्थान के चुनावी रण में उतारे 20 कैंडिडेट, पहली लिस्ट में ये है नाम
2018 के चुनाव में सुमेरपुर विधानसभा सीट पर 18 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस का रहा। यहां भाजपा के जोराराम कुमावत (Joraram Kumawat) ने 96,617 वोट और कांग्रेस के रंजू रामावत ने 63,685 वोट हासिल किये थे। भाजपा ने 19.0% मतों के अंतर से जीत ली।
उन चुनावों में सुमेरपुर सीट पर कुल वोटर्स की संख्या 2,77,730 थी। इनमें से 1,45,803 पुरुष वोटर्स और 1,31,918 महिला वोटर्स की संख्या थी। लेकिन कुल 1,73,240 यानी 62.6 प्रतिशत लोगों ने ही वोट डाला। इस चुनाव में 613 लोगों ने जोकि करीब 0.2 प्रतिशत है, NOTA को वोट डाले।
1962 में – अल्दाराम (कांग्रेस)
1967 में – फूलचन्द बाफना (स्वतंत्र पार्टी)
1972 में – सज्जन सिंह (कांग्रेस)
1977 में – विज्ञान मोदी (जनता पार्टी)
1980 में – गोकुलचन्द शर्मा (कांग्रेस)
1985 में – बीना काक (कांग्रेस)
1990 में – गुलाबसिंह (भाजपा)
1993 में – बीना काक (कांग्रेस)
1998 में – बीना काक (कांग्रेस)
2003 में – मदन राठौड़ (भाजपा)
2008 में – बीना काक (कांग्रेस)
2013 में – मदन राठौड़ (भाजपा)
2018 में – जोराराम कुमावत (भाजपा)
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…