स्थानीय

नहीं रही ‘जीजी’, 6 बार की भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास का निधन

जयपुर। Suryakanta Vyas News : राजस्थान में जोधपुर से पूर्व विधायक रही सूर्यकांता व्यास का आज बुधवार सुबह निधन (Suryakanta Vyas Death) हो गया। भाजपा की ‘जीजी’ कही जाने वाली 87 वर्षीय BJP नेता सूर्यकांता व्यास लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 1990 में उन्होंने जोधपुर निर्वाचन क्षेत्र (Suryakanta Vyas Jodhpur) से पहली बार चुनाव लड़ा था। इसके बाद लगातार कई बार विजयी रहीं। सूर्यकांता को आज सुबह तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सांसें थम गई। आज सुबह करीब सवा 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने दुख जताया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने ‘जीजी’ के निधन पर शोक जताया है।

 

‘जीजी’ कहकर आर्शीवाद लेते थे नेता

सूर्यकांता व्यास जोधपुर की रहने वाली थीं और वो सूरसागर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक चुनी गई। उन्होंने सबसे पहले वर्ष 1990 में विधायक का चुनाव लड़ा और जीतीं। फिर वर्ष 1993 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद सूर्यकांता व्यास साल 2003, 2008, 2013 और 2018 भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची। वो एक ऐसी नेता थी जिनको कांग्रेस समेत अन्य राजनैतिक पार्टियों के नेता भी बहुत पसंद करते थे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तो उन्हें ‘जीजी’ कहकर आशीर्वाद लेते थे।

यह भी पढ़ें : डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने उड़ाई भजनलाल सरकार की नींदे, जानें बाबा का नया घमासान

घर जाकर मिलते थे अशोक गहलोत

हालांकि, 2023 के विधानसभा चुनावों बीजेपी की तरफ से सूर्यकांता व्यास को भाजपा ने टिकट नहीं देकर उनकी जगह सूरसागर सीट से देवेंद्र जोशी को उतारा गया। हालांकि, पार्टी के इस फैसले का सूर्यकांता व्यास ने साथ दिया और देवेंद्र जोशी के समर्थन में प्रचार भी किया और वो जीते। परंतु, भाजपा की तरफ से उन्हें टिकट नहीं देने पर कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा था कि पार्टी ने उन्हें अनदेखा करके अच्छा नहीं किया। उस समय अशोक गहलोत जब जोधपुर दौरे पर गए थे तो सूर्यकांता व्यास के घर मिलने गए थे। इसको लेकर कुछ लोगों ने ऐसा अनुमान लगाया था कि वो कांग्रेस में शामिल हो सकती है लेकिन सूर्यकांता व्यास ने ऐसा कुछ नहीं किया।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 hours ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago