जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जोधपुर दौरे पर पर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जोधपुर को कई सौगातें दे रहे है। मुख्यमंत्री जोधपुर में 44 शिलान्यास और 16 लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत ने मेहरानगढ़ दुर्ग में राव जोधा मार्ग का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने लोकार्पण करते हुए राव जोधा को श्रध्दाजंलि भी दी। इस मौके पर गहलोत ने कहा राव जोधा ने 565 साल पहले जोधपुर को बसाया था। जोधपुर को बसाने के बाद राव जोधा ने जोधपुर को संवारा है। इस दौरान गहलोत ने कहा जोधपुर को विश्व हैरिटेज शहर के रूप में यूनेस्को घोषित करे यह हमारी भावना है।
इस मार्ग के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी यदि सरकार बदल जाती तो ऐसे में काम रूक जाते। गहलोत ने कहा हमने हर काम आगे बढ़ने का किया है। इस दौरान गहलोत ने घोड़ घाट का जिक्र करते हुए कहा यदि उसका काम पहले हो जाता तो टूरिस्ट को आराम मिलता। 565 साल पहले बसा जोधपुर आज लगातार बढ़ता जा रहा है।
इस दौरान गहलोत ने कहा जोधपुर ने मारवाड़ ही नहीं बल्की पूरी दुनिया में अपना नाम बनाया है। जोधपुर में कॉमनवेल्थ कंट्री के सदस्य भी आए है। इस मौके पर गहलोत ने महाराजा गजसिंह को याद करते हुए कहा महाराजा गजसिंह खुद सेलेब्रिटी है। शानदार पत्रिकाओं की लॉन्चिंग में वह खुद उपस्थित होते है।
गहलोत ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा में 42 साल पहले यहीं से पार्लियामेंट का सदस्य बना था। तब पानी की समस्या सबसे ज्यादा थी। नहर से पानी आने के बाद जोधपुर की काया बदल गई है। जोधपुर ने इतने सालों में खुब तरक्की की है। कुछ कमी है परस शिक्षा से लेकर पानी बिजली सभी सुविधाएं यहा उपल्बध है। गहलोत ने कहा जोधपुर में जल्द ही मारवाड़ मेडिकल विश्वविधालय भी खोला जाएगा।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…