जयपुर। जयपुर में कलेक्शन मैनेजर को ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर कलेक्शन मैनेजर से लड़की के द्वारा ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। वेब साइड के जरिए कलेक्शन मैनेजर ने सर्म्पक किया गया। एस्कॉर्ट सर्विस सुविधा के बहाने लड़की ने कलेक्शन मैनेजर से रूपए हड़प लिए। पीड़ित ने एस्कॉर्ट सर्विस के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की झोटवाड़ा निवासी विवेक सिंह ने एस्कॉर्ट सर्विसे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला दर्ज करवाते हुए विवेक सिंह ने बताया की फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। एस्कॉर्ट सर्विस के लिए गूगल पर सर्च करके एक वेब साइट से नंबर निकाले। और उस नंबर पर बात की तो एक लड़के से बात हुई।
साइट से मिले नम्बर से बात होने के बात एस्कॉर्ट सर्विस प्रोवाइट करने की बात तय हुई। इसके लिए लड़के ने वॉट्सऐप पर कुछ तस्वीरे भी भेजी। जिसके बाद 3 हजार रूपए में बात तय की गई। जिसके बाद 1 हजार रूपए देकर होटल में सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही।
पीडित ने बताया की उसके बाद उसके पास लड़की का कॉल आया और उसने होटल के पास खड़ी होने की बात कही। साथ ही लड़की ने पेमेंट डालने के लिए भी कहा। पैसे डालने के बाद दोबारा से कॉल आया और 1600 रूपए और मांगे। पीडित ने बताया की इसके बाद उसके पास लड़के का मैसेज आया और उसे पैसे डालने के लिए कहा गया। जब उसने रूपए डालने से इंकार कर दिया तो सुविधा उपलब्ध कराने से मना कर दिया। उसके बाद बार बार सर्म्पक करने के बाद भी किसी से बात नहीं है। पीडित ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी का मुकदमा करधनी थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…