Categories: स्थानीय

बेहद खास था 1947 में लाल किले पर फहराया गया तिरंगा झंडा, राजस्थान से था ये नाता

दौसा। हमारा राष्ट्रध्वज तिरंगा हमारे देश की शान है। राष्ट्रध्वज राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। पूरा देश आज आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। क्या आप जानते है आखिर आजादी का पहला राष्ट्रध्वज कहा बनकर तैयार हुआ था। 15 अगस्त 1947 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर देश का तिरंगा फहराया था।

 

यह भी पढ़े – IMD 18 अगस्त तक प्रदेश में अलर्ट जारी करने से किया इनकार, क्या है बड़ी वजह

 

पहला राष्ट्रध्वज दौसा में हुआ तैयार 

देश की आजादी का पहला राष्ट्रध्वज राजस्थान के दौसा में तैयार किया गया था। दौसा खादी समिति के सैंकडो बुनकर आज भी शान से तिरंगे का कपडा बुनते है। लाल किले पर फहराया गया तिरंगा दौसा जिले के आलूदा गांव में तैयार किया गया था। उस समय यहा के ज्यादातर परिवार महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित हुआ करते थे। उस समय यहां के ज्यादातर लोग चरखा कातते थे। चरखे से कात कर हाथों से तिरंगे ध्वज को तैयार किया गया था। तिरंगे ध्वज को रंगकर स्वतंत्रता सेनानी देशपाण्डे दोसा से दिल्ली पहुंचे थे।

 

यह भी पढ़े – इस साल बेहद खास है 15 अगस्त की थीम, जानिए क्या है 'राष्ट्र प्रथम' के पीछे की वजह

 

देशपांडे ने तैयार करवाया तिरंगे का कपड़ा

दौसा के अलावा जयपुर जिले के गोविन्दगढ़ से भी दिल्ली के लिए तिरंगा भेजा गया था। आजादी से पूर्व एक चरखा संघ हुआ करता था। इस चरखा संघ का संचालक देशपांडे हुआ करते थे। देशपांडे ने ही तिरंगे का कपड़ा तैयार करवाया था। देशपांडे ने तिरंगे का कपड़ा तैयार करने का कार्य चौथमल बुनकर को दिया था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है आखिर 15 अगस्त 1947 को दौसा या गोविंदगढ़ कहां के तिरंगे का कपड़ा इस्तेमाल में लिया गया था।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago