Train Service Update Rajasthan 18 June 2024: उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेल सेवायें आज प्रभावित हुई है। तकनीकी कारणों से कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, तो कुछ के समय में परिवर्तन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से जारी ताजा जानकारी के मुताबिक कई ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। नीचे दी गई जानकारी से आप आज 18 जून 2024 मंगलवार को प्रभावित हुई रेल सेवाओं के बारे में जान सकते है। चलिए जानते है –
-लालगढ़ -अबोहर रेल आज 18 जून 2024 मंगलवार को लालगढ़ स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 01 घंटा की देरी से यानी 9:35 पर रवाना होगी।
अजमेर-गंगापुर सिटी और अजमेर स्पेशल रेल सेवा आज आंशिक रद्द रहेगी। पश्चिम मध्य रेलवे के गंगापुर सिटी यार्ड में सीमित ऊंचाई के पुल के कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी-
– यह स्पेशल रेल 18 जून मंगलवार से 20 जून तक खातीपुरा तक संचालित रहेगी। यह रेल सेवा खातीपुरा-गंगापुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
– यह स्पेशल रेल सेवा 18 जून मंगलवार से 20 जून तक खातीपुरा से संचालित होगी। यह रेल गंगापुर सिटी-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
– यह रेल सेवा दिनांक 19 जून बुधवार को बयाना स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 01 घंटा 30 मिनट की देरी पर रवाना होगी।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…