जयपुर, राजस्थान। 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राजधानी जयपुर में ग्रेटर निगम के वार्ड 48 की पार्षद कुमकुम शक्तावत और प्रतिनिधि शक्ति सिंह मानपुर ने अनोखी पहल की। उन्होंने वार्ड में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्षारोपण किया। साथ ही अपने क्षेत्र में पेड़- पौधों का वितरण भी किया। ऐसा कर उन्होंने हरा-भरा वार्ड बनाने का संदेश दिया।
पार्षद द्वारा जगह-जगह पेड पौधे लगाये गये। साथ ही उनके रख रखाव की पूरी जिम्मेदारी वार्ड पार्षद व कॉलोनी वासियों ने ली, जिससे चारो तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आये तथा वातावरण स्वच्छ व शुद्ध रहे और हमे शुद्ध वायु मिले व मनुष्य स्वस्थ रहे। पार्षद ने समी को एक सन्देश दिया है कि मनुष्य को अपने जीवन मे पैड पौधे जरूर लगाने चाहिये क्योंकि यह भी सबसे बड़े पुण्य कार्यों में से एक है।
इस मौके पर बलवीर सिंह खेतड़ी, महेंद्र सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष, तेज सिंह तंवर, विनोद महला, विक्रम सिंह बेमौट, अजय सिंह चौहान, ओम महेश्वरी, भजनलाल गोदारा, वीरेंद्र सिंह चंवरा, दिलीप सिंह तंवर, परमेश्वर सिंह बरवाली, नितेश शर्मा, भवानी सिंह, राकेश बेडीवाल, नंद सिंह राणावत, अजीत सिंह कवरासर, लड्डू बना, सज्जन शर्मा, राजेश पारीक, और सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…