जयपुर। राजस्थान में हाने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के कई बड़े नेताओं के द्वारा दौरे किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी राजस्थान में दो दिवसीय दौरे पर रहे इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आलोचना भी की। कांग्रेस सरकार को लेकर केंद्रीय मंत्री गोयल ने बड़ा दावा करते हुए कहा विधानसभा चुनाव में 21 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।
संवाददाता सम्मेलन के दौरान पीयूष गोयल ने कांग्रेस सरकार को आढ़े हाथ लिया। पीयूष गोयल ने कहा पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रयास किए हैं, लेकिन प्रेट्रोल-डीजल से वैट नहीं घटा कर राज्य सरकार जनता के साथ धोखा कर रही हैं। पीयूष गोयल ने कहा राजस्थान में ही सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल उपलब्ध हैं।
पीयूष गोयल ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा सीएम अशोक गहलोत की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार हैं। गहलोत सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका हैं। पीयूष गोयल ने कहा केंद्र सरकार राज्य सरकार को पैसा भेजती हैं। सरकार के भ्रष्टाचार के कारण यह पैसा लोगों तक नहीं पहुंच पाता हैं। इस दौरान पीयूष गोयल ने कहा सरकार अभी तक कन्हैया लाल के आरोपियों को सजा तक नहीं दिला पाई। सरकार चहाती तो विशेष अदालत का गठन कर सकती थी। मगर सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं किया।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने समान नागरिक संहिता को लेकर कांग्रेस पार्टी के रूख को निराधार बताया। पीयूष गोयल ने कहा यूसीसी के जरिए एक समान कानून लागू कया जाएगा। पीयूष गोयल ने कहा आज अमेरिका में जाकर विकास की चर्चा की जाती हैं। इस दौरान पीयूष गोयल ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा आज हर घर नल योजना के के तहत 13 करोड़ घरों को नल से जल मिल रहा हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…