जालोर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इन दिनों भोलेनाथ की शरण में हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भीनमाल शहर के दौरे पर हैं। दौरे के दौरान केंद्रय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत परिवार के साथ नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे यहा मंत्री शेखावत ने भोलेनाथ के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया उसके बाद शेखावत ने परिवार के साथ मिलकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के बाद मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।
केंदीय मंत्री शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से संजीवनी मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। शेखावत ने कहा सीएम गहलोत माफी मांग ले वरना उनकी भी वैसी ही गति होगी जो उनके लीडर्स की हो रही हैं। शेखावत ने कहा मेरे परिवार को संजीवनी घोटाले में बेवजह घसीटा जा रहा हैं। शेखावत ने कहा उनके नेता के लिए देशभर में कांगेस कार्यकर्ता सत्याग्रह कर रहे हैं। गहलोत माफी मांग ले वरना राजस्थान में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सत्याग्रह करना पड़ेगा।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने तंज कसते हुए कहा 2013 में कांग्रेस अति उत्साह में थी, उस वक्त हालज क्या हुआ था यह तो सब जानते हैं। राजस्थान की जनता संकल्प ले चुकी हैं। शेखावत ने कहा डोटासरा अभिमान के पहाड़ पर खड़े हैं। डोटासरा का अस्तित्व अपने आप ही समाप्त हो जाएगा। शेखावत ने कहा अपराध बढ़ चुका हैं, कांग्रेस राज में हर कोई परेशान हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की भूमिका पर कहा वसुंधरा राजे वरिष्ठ नेता हैं। इस बार भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…