जयपुर। IAS Pururaj Singh Solanki: UPSC की सिविल सर्विस फाइनल परीक्षा 2023 में टोंक के आईआईटीयन पुरूराज सिंह सौलंकी (IAS Pururaj Singh Solanki) की आल इण्डिया रैंक 21वीं रही। पुरूराज सिंह के काका शिक्षाविद Dr. योगेन्द्र सिंह नरूका ‘फुलेता’ ने बताया कि पुरू का परिवार मूलरूप से सौलंकियों का गढ पुरानी टोंक का रहने वाला है। इनके दादा केसर सिंह सौलंकी हैं। पुरूराज सिंह वर्तमान में अपने परिवार सहित जगतपुरा जयपुर में निवास करते है।
पुरूराज सिंह के पिता महेंद्र सिंह सौलंकी विद्युत विभाग में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं व माता रीना शेखावत सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। पुरूराज सिंह ने बताया कि यूपीएससी में पहले प्रयास के दौरान सिर्फ प्रीलियम्स एग्जाम ही क्लियर कर पाया था, मुख्य परीक्षा के लिए Short Notes तैयार करने में काफी समय लग गया था। इस बार पुरानी गलतियों को सुधार कर सफलता हासिल की है। कोविड का पीक चल रहा था तो ऑनलाइन मोड पर कोचिंग की ओर सफलता प्राप्त की।
यह भी पढ़ें : भगवान श्रीराम का वंशज है टोंक के फुलेता ठिकाने का नरूका राजवंश
पुरूराज सिंह ने बताया कि सोशियल मीडिया का केवल उतना ही प्रयोग करता था जितना की उससे परीक्षा तैयारी में मदद मिल सके। न्यूज पेपर नियमित पढ़ना चाहिए। यूपीएससी एग्जाम खुद से लड़ी जाने वाली एक जंग है जिसमें मजबूती के साथ हर कोई अपना बेस्ट देने का प्रयास करता है। पुरूराज सिंह की इस सफलता के लिए गिर्राज कवँर, Dr. योगेन्द्र सिंह नरूका, सुनिता राठौड़, आचार्य पुष्पेन्द्र सिंह नरूका, राजप्रभा सिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह नरूका, राघवेन्द्र सिंह नरूका, जसराज सिंह सौलंकी, प्रकाश कवँर, अणिमा सिंह नरूका, चन्द्रवीर सिंह सौलंकी, इशिता कवँर सौलंकी आदि ने अभिनन्दन किया।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…