हनुमानगढ़। प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण नदीयों में पानी की आवक भी लगातार जारी हैं। हनुमानगढ़ व आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण घग्गर नदी में पानी की आवक बढ़ गई हैं जिसके कारण हनुमानगढ़ जिले में बाढ़ का खतरा म़ंडराने लगा हैं। बारिश के कारण नदी उफान पर हैं। ऐसे में प्रशासन की चिंता भी बढ़ती जा रही हैं। बढ़ते बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया हैं। प्रशासन की और से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नदी में पानी की आवक इसी तरह जारी रही तो अगले कुछ दिनों में बाढ़ की आशंका हैं।
बाढ़ के खतरे को बढ़ता देख जिला कलक्टर तथा प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा व्यवस्थाओं का जायज लिया जा रहा हैं। इसके साथ ही डीएम के द्वारा मौके पर जाकर ग्रामीणों से बातचीत भी की जा रही हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से जीडीसी की पटरी पर पहरा देने की अपील भी की हैं। डीएम ने कहा प्रशासन किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चहाता। घग्गर नदी में बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा हैं। बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं।
प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया की अगले 48 घंटे काफी संवेदनशील हैं। यह प्रशासन के लिए परीक्षा की घड़ी हैं। वहीं नदी के किनारों पर रिसाव हो रहा जिसके कारण प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही हैं। हालांकी प्रशासन ने ग्रामीणों की सहायता से रिसाव को बंद कर दिया हैं। वहीं प्रशासन ने आमजन से भी सतर्क रहने की अपील की हैं। प्रशासन की और से नीचले इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही हैं। प्रशासन आमजन से सुरक्षित स्थानों पर जाने का आह्वान भी किया हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…