जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सचिवालय का घेराव करने के प्रयास के दौरान कार्यकर्ताओं पर पानी छोड़ा गया। पुलिस के द्वारा छोड़े गए पानी पर अब सियासत शुरू हो गई है। दरअसल कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की धार को हथियार बनाया अब इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा पुलिस द्वारा छोड़ा गया पानी गंदे नाले का था।
कार्यकर्ताओं पर छोड़े गए पानी को लेकर भाजपा आक्रोशित हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा पुलिस ने सीवर का ट्रीटमेन्ट किया हुआ पानी इस्तेमाल किया है। वही कई कार्यकर्ताओं ने गंदा पानी बताते हुए कार्यकर्ताओं पर की गई बौछारों पर नाराजगी जताई है। कार्यकर्ताओं ने इस पुरे मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को भी शिकायत की है।
गर्मी में वैसे तो पानी की बौछार राहत प्रदान करने वाली होती है लेकिन इन बौछारो पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहीर कर दी। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा जैसे लोग वैसा पानी। गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा हमने तो प्रशासन से कहा था जैसे लोग आएं वैसा पानी छोड़ देना अब इस बारे में तो प्रशासन से पूछना पड़ेगा कैसे लोगों के लिए कैसा पानी छोड़ा गया? डोटासरा ने बयान देते हुए कहा उम्मीद तो अच्छे लोगों के आने की थी और अच्छे लोग आएंगे अच्छा पानी छोड़ेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं पर छोड़ा गया पानी बहस का विषय बन चुका है राजस्थान में चुनाव होने जा रहे है ऐसे में नेता एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप से पीछे नहीं रहते अब ऐसे में भाजपा को एक और मुद्दा मिल गया है अब भाजपा इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है यह अभी बाकी है हालांकी कार्यकर्ताओं ने इस पुरे मामले से प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को अवगत करवा दिया है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…