भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मानसरोवर में भगवान परशुराम जी की नियमित पूजा प्रारम्भ।
परशुराम जी की हुई प्राण प्रतिष्ठा।
प्रदेश में 100 मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कराने का संकल्प लिया।
कल 23 अप्रैल को शस्त्र पूजन कर शस्त्र एवं शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम जी की पूजा की जायेगी।
जयपुर। 22 अप्रेल, सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से आराध्य भगवान परशुराम जी की प्राण प्रतिष्ठा मानसरोवर मेट्रो स्टेशन स्थित पिल्लर नम्बर-1 के पास शिव मंदिर, शर्मा फार्म हाउस में पूर्ण विधि विधान से हुई। आज से यहां भगवान परशुराम का नियमित पूजन प्रारम्भ हो गया है।
इस अवसर पर विधि विधान से वैदिक मंत्रो के साथ 11 विद्वान पण्डितों से भगवान परशुराम मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पंचकुण्डीय यज्ञ, गणेश मण्डल पूजन, अर्चना, जलाधिवास, अन्नाधिवास, माहान्यास प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। पण्डितों ने ‘तन्नो परशुराम प्रचोदयात’’ मंत्र के साथ हवन में आहूतिया अर्पित की। पुरूशुक्त से भगवान परशुराम का विधिवत पूजन कर प्राणो का आह्वान किया गया।
नगर परिक्रमा के भाव से पहले मूर्ति की यात्रा निकाली गई। जिसमें शंख, ध्वनी, घण्टे-घडियाल बजाये गए। जयकारों के साथ तपती धूप में सैंकडो श्रद्वालुओं ने नंगे पैर परिक्रमा की। इसके बाद प्रतिमा को विराजमान कर महाआरती की गई।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने घोषणा की है कि हर वर्ष जयपुर के प्रमुख मंदिरों में भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। साथ ही मिश्रा ने राज्य सरकार से मांग की है, कि सरकार हमें जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध करवाये। जिससे की भगवान परशुराम पीठ की स्थापना की जा सके। महासभा ने 111 फीट की भगवान परशुराम जी की मूर्ति लगाने का अभियान भी चला रखा है।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर के युवा अध्यक्ष अविकुल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी के बताये हुये पद्चिन्हों पर युवाओं को चलना चाहिए। उन्होने कहा कि मैं पूरे प्रदेश में 100 भगवान परशुराम जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का संकल्प लेता हूं। जिस भी मंदिर में परशुराम जी की मूर्ति की आवश्यकता होगी। वो मैं निःशुल्क उपलब्ध कराऊंगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, विप्र कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, अरुण शर्मा सपत्नीक विनिता शर्मा, प्रदेष उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, विप्र महासभा के संरक्षक सेवानिवृत उप-पुलिस अधीक्षक नटवर लाल शर्मा, आरएएस आषीश शर्मा, जयपुर संभाग अध्यक्ष युवा दिनेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेषाध्यक्ष कमलेश शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष युवा अविकुल शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम शास्त्री, नीलम मिश्रा, सर्वधर्म जाट महासभा के प्रदेषाध्यक्ष अमर सिंह गोदारा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र प्रधान, वार्ड 63 के पार्षद पीयूष किराडू, युवा प्रकोष्ठ के रवि शर्मा, प्रमोद शर्मा, हरिश मिश्रा, उमाशंकर शर्मा, कवि शर्मा, सुरेश उपाध्याय, एडवोकेट बी.बी. शर्मा, राघव दाधीच, संजय शर्मा, सुनील शर्मा, चिन्मय शर्मा, शिप्रा शर्मा, संगीता शर्मा, पत्रकार आनन्द शर्मा, अभिनव शर्मा, राघव दाधीच, एडवोकेट गोपाल शर्मा, अनुभव शर्मा, ज्योतिष अशोक शर्मा, खुशी शर्मा, पूजा शर्मा, रीतिका शर्मा, चन्द्रशेखर पाण्डे, योगिता पांडे सहित सैंकडो ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…