जालोर। जालोर जिले के भीनमाल क्षेत्र की सड़कों पर यमदूत घूम रहे है। यमदूतों ने सड़कों को लोगों के खून से लाल कर दिया है। ये यमदूत और कोई नहीं बल्कि लावारिस पशु है। यह यमदूत सड़कों पर मौत का तांडव मचा रहे है। लावारिस पशुओं के कारण आए दिन दुघटनाए होती है। दिन में तो फिर भी इन से बचा जा सकता है, लेकिन रात में तो मानों बस इन्हीं का राज है। यमदूत से टकरा कर कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके है। इन दूघर्टनाओं में यह पशु भी कई बार घायल हो जाते है।
यह भी पढ़े: भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौड ने बोला गहलोत सरकार पर हमला, अपराधिक आंकड़ो पर किया पलटवार
स्थानीय लागों में आक्रोश
नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही का हर्जाना आम जन को भुगतना पड़ रहा है। यमदूत सड़कों पर घूम रहे है। इन पशुओं के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। जिसके चलते स्थानीय लागों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लागों ने प्रशासन को कई बार इससे अवगत करवाया है। लगातार की जा रही शिकायत के बाद भी प्रशासन के कानों पर जू तक नहीं रेंगती। प्रशासन आए दिन हो रहे हादसों को देखने के बाद भी अपनी आंखे बंद करके बैठा है।
यह भी पढ़े: राजस्थान में कांग्रेस के पायलट, क्या परिणाम से बदलेंगे पोजिशन
आवार सांड ने ली बुजुर्ग की जान
आवार सांड के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मोहनलाल दर्जी अपने घर से बाहर निकला था। इस दौरान एक सांड ने मोहनलाल पर हमला कर दिया। इस हमले में मोहन लाल की मौत हो गई। आवारा सांडों ने शहर में दर्जनों लागों को घायल कर दिया है। इस मामले का लेकर कोर्ट भी नगर पालिका को फटकार लगा चुका है। मगर स्थिति में कोई सुखार नहीं है। हालात जस के तस बने हुए है। मोहल्लों मे आवारा पशुओं के विचरण करने से जान का खतरा मंडराता रहता है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…