2nd Chaitra Navratri Wishes Maa Brahmacharini: मां दुर्गा के नौ अवतारों में से दूसरे अवतार का नाम मां ब्रह्मचारिणी है। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्त्व है। देवी मां ब्रह्मचारिणी के आशीर्वाद से भक्तों को ज्ञान, तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जीवन के कठिन संघर्षों में भी व्यक्ति का मन कर्तव्य-पथ से विचलित नहीं होता और उसे सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है।
मां ब्रह्मचारिणी को लाल रंग प्रिय है, जोकि प्रेम और जुनून का प्रतीक है। मां को चीनी का विशेष भोग अर्पित किया जाता है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में चमेली के फूल का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा चावल और चंदन भी मां को अर्पित किये जाते है। मां ब्रह्मचारिणी सफ़ेद वस्त्र धारण करती है। उनके दाहिने हाथ में एक रुद्राक्ष माला और बाएं हाथ में कमंडल सुशोभित है। चैत्र नवरात्रि के दिनों में मां ब्रह्मचारिणी के आशीर्वाद से साधकों के कई काज सिद्ध होते है।
यह भी पढ़े: Chaitra Navratri 2024 Wishes, Shayari, Quotes के जरिए परिजनों को भेजें शुभकामनाएं
मां ब्रह्मचारिणी को सभी जरुरी चीजें अर्पण करने के बाद माता रानी की आरती उतारें और मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र ‘ह्रीं श्री अम्बिकायै नमः’ का 108 बार जाप करें। जाप के दौरान अपने हाथों में एक फूल लेकर उनका ध्यान करें। प्रार्थना करते हुए नीचे लिखा मंत्र बोलें-
‘ या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।’
जय मां ब्रह्मचारिणी।। मातारानी आपको अच्छा स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य दें।
जय मां ब्रह्मचारिणी।। मातारानी का दिव्य आशीर्वाद आप और आपके परिवार पर बना रहे।
जय मां ब्रह्मचारिणी।। मातारानी आपको जीवन में सभी खुशियां और सफलता प्रदान करें।
जय मां ब्रह्मचारिणी।। मातारानी आपके जीवन में नई उम्मीदें, आशाएं, और अवसर लेकर आएं।
यह भी पढ़े: Chaitra Navratri 2024 व्रत के दिनों में यौन संबंध पड़ेगा भारी! झेलना पड़ता है ऐसा दुःख
दुःख हरने मां ब्रह्मचारिणी आई आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको अपार, परेशानियां आपसे आंखें चुराएं
खुशियों से भर दे संसार, इस बार देदे मां अपना पूरा आशीर्वाद !!
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…