जयपुर। सनातन धर्म में तुलसी का बहुत ही अधिक महत्व है। रोज महिलाएं स्नान-ध्यान के पश्चात सबसे पहले तुलसी को जल का अर्घ्य देती हैं। इसके बाद तुलसी की विधिवत पूजा करती हैं। साथ ही संध्याकाल में घी का दीपक जलाकर आरती करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी माता की पूजा आरती करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। वहीं, जगत के पालनहार भगवान विष्णु की भी कृपा बरसती हैं। ऐसे में इस पवित्र पौध के पास कई चीजें नहीं रखनी चाहिए क्यों इनकी वजह से दरिद्रता आ सकती है। तो आइए जानते हैं-
चप्पल-जूते
अगर आप तुलसी माता की कृपा पाना चाहते हैं, तो भूलकर भी तुलसी के पास चप्पल-जूते न रखें। ऐसा करने से तुलसी माता का अपमान होता है। इस वजह से घर में दरिद्रता आती है। इसके लिए भूलकर भी तुलसी के आसपास चप्पल-जूते न रखें।
कूड़ापात्र
यदि आप भी तुलसी की कृपा पाना चाहते हैं, तो तुलसी के पौधे के समीप कूड़ादान न रखें। ऐसा करने से तुलसी माता नाराज हो जाती हैं। इससे घर की सुख और समृद्धि विलुप्त होने लगती है।
जल्द लगने वाला है इस साल का सूर्यग्रहण, इन 4 राशियों वालों के आएंगे अच्छे दिन
झाड़ू
झाड़ू का धन की देवी मां लक्ष्मी से संबंध है। कहते हैं कि जिन घरों में गंदगी फैली रहती है। उन घरों में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। इससे घर की समृद्धि गायब होने लगती है। वहीं, तुलसी के पास झाड़ू रख देने से तुलसी माता नाराज हो जाती हैं। ऐसा करने से आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है।
कांटे
वास्तु जानकारों की मानें तो तुलसी के समीप कांटे का पौधा न लगाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक एनर्जी का आगमन होता है। इससे जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए तुलसी के आसपास कांटे या कांटे का पौधा न लगाएं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…