लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Makar Sankranti : जयपुर। सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी को प्रवेश कर रहा है, इसी वजह से इस दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को नई ऋतु और नई फसल का भी संकेत माना जाता है। मकर संक्रांति का दिन देवी-देवताओं का माना जाता है, इस बात का उल्लेख पुराणों में देखने को मिलता है।
मकर संक्रांति को सूर्य देव को अर्घ्य और पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है, इसके साथ शुभ मुहूर्त मे पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इसके साथ ही दान भी करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इन कार्यों से सूर्य देव की कृपा से सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। अगर सूर्य देव को खुश करने के लिए मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें और विधिपूर्वक उपासना करें, इसके बाद दान जरूर करें। आइए जानते है कि मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है।
यह भी पढ़ें: सीएम भजनलाल की नागरिक उड्डयन नीति हुई हिट! आसमान में भरी विकास की नई उड़ान
अगर आप जीवन में अन्न-धन की कमी नहीं चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन अनाज का दान करें, क्योंकि अनाज में देवी मां अन्नपूर्णा का वास रहता है। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन अनाज का दान करने से हमेशा अन्न और धन के भंडार भरे रहते हैं। साथ ही मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है।
वहीं मकर संक्रांति के दिन और खिचड़ी का दान भी कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इन चीजों का दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है।
मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करना भी शुभ माना जाता है, मान्यता है कि तिल का दान करने से सूर्य देव और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। संतान सुख की प्राप्ति होती है।
मकर संक्रांति को जातक गरीब लोगों को गर्म वस्त्र और मोटा अनाज दान करें, इससे मां लक्ष्मी खुश होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…