Gupt Navratri Upay 2024 : गुप्त नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है। चैत्र व अश्विन माह में 9 देवियों की पूजा की जाती है, लेकिन आषाढ़ माह में आने वाले गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है जिनमें माता कालके, माता तारादेवी, माता त्रिपुरा सुन्दरी, माता भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, मां बग्लामुखी, माता धूमावती, माता मातंगी, माता कमला देवी एवं माता त्रिपुरा भैरवी शामिल है। यह नवरात्रि बहुत गुप्त रूप से मनाई जाती है यानि इसको सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जाता। इसी वजह से इसे ‘गुप्त नवरात्रि’ कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय करना विशेष लाभकारी होते हैं जिनको करने से नौकरी व करोबार में तरक्की मिलती है। ऐसे में आए जानते हैं कुछ ऐसे ही उपाय…
गुप्त नवरात्र के पहले दिन एक लाल कपड़े में अक्षत और कौड़ी बांधकर घर की तिजोरी या फिर जहां कहीं भी धन रखकर 9 दिनों तक उसकी पूजा करें। इसके बाद व्रत के आखिरी दिन उसे अपने आंगन की जमीन में गाढ़ दें। यह उपाय करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।
नौकरी और रोजगार में तरक्की प्राप्त करने के लिए गुप्त नवरात्रि की रात मां को दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। फिर 9 बताशे लें और हर बताशे पर 2 लौंग रखकर इन्हें मां दुर्गा को समर्पित करें। ऐसा करने से तरक्की के रास्ते जल्द खुलते हैं।
माता रानी को लाल रंग बहुत ही ज्यादा प्रिय होता है। यदि आपके परिवार में कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है तो गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। साथ ही ‘ऊँ क्रीं कालिकायै नमः’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
गुप्त नवरात्रि में चांदी या सोने का सिक्का खरीद कर लाएं और उसें अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से माना जाता है कि घर में बरकत होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूरी करती है।
विवाह में परेशानियां आ रही है तो गुप्त नवरात्रि में इसका भी उपाय है। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाकर उन्हें हर रात्रि लाल फूलों की माला चढ़ाएं। ऐसा करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो जाती है।
गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन देवी दुर्गा के मंदिर में जाकर उन्हें लाल रंग का झंडा चढ़ाएं। ऐसा करने से माता प्रसन्न होती हैं और धन-समृद्धि के साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।
गुप्त नवरात्रि में रोज सुबह स्नान कर मां दुर्गा के मन्त्रों का जाप करें। ऐसा करने से मां की कृपा होती है। नौ दिनों तक जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या आवश्यक सामग्री दान करने से भी लाभ प्राप्त होता है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…