धर्म

Holi 2025 किस तारीख को है, अभी से जान लीजिए होलिका दहन मुहूर्त व समय

जयपुर। Holi 2025 : रंगों का त्योंहार होली साल 2025 में कुछ खास रहने वाली है। वर्ष 2025 में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा जबकि होली का रंगों वाला त्योहार धुलंडी 14 मार्च को मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च 2025 की सुबह 10 बजकर 35 से 14 मार्च की दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। इसमें सबसे खास बात ये हे कि अगल साल भी पूर्णिमा तिथि अगले दिन दोपहर तक होने की वजह से आंतर की स्थिति रहेगी। हालांकि, होलिका दहन का समय निश्चित है।

2025 होलिका दहन मुहूर्त और भद्रा का सामय

होलिका दहन मुहूर्त : 13 मार्च 2025 को 23:30:14 से 24:24:09 तक
अवधि : 53 मिनट
भद्रा पुंछा : 19:13:07 से 20:30:15 तक
भद्रा मुखा : 20:30:15 से 22:38:48 तक

यह भी पढ़ें: Holi Karj Mukti Upay Hindi: होली का ये हैं कर्ज मुक्ति टोटका! कर्जदार भी कहेगा वाह सेठजी

साल 2025 में होलिका दहन रात 10.30 बजे

हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। फाल्गुल शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भद्रा रहित मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है। वर्ष 2025 में होलिका दहन रात 10.30 बजे के बाद ही होगा। ऐसा इसलिए कि इस दिन भद्रा रहेगी। इसके अगले दिन धुलंडी यानि रंगों की होली खेली जाएगी।

यह भी पढ़ें: Holi Shayari: होली पर भेजे ये मस्त शायरी, मौज हो जाएगी बंधु

2025 होलिका दहन की रात का तंत्र पूजा

आपको बता दें कि होलिका दहन की रात काल रात्रि, दीपावली की रात्रि को मोहरात्रि और शिवरात्रि की रात को महारात्रि कहा जाता है। इन तीनों रात्रि में यंत्र निर्माण, तंत्र साधन और मंत्रों का जाप करना सिद्धिदायक माना जाता है। होलिका दहन की रात्रि को हुताशनी रात्रि भी कहा जाता है।

होली 2026 की तारीख

होली 2026 की बात करें तो ये 3 मार्च को मनाई जाएगी और उसके अगले दिन 4 मार्च को धुलंडी मनाई जाएगी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago