Indergarh Bijasan Mata Mandir: राजस्थान की धरती पर मां शक्ति के कई दर्शन स्थल हैं। हर स्थल की अपनी एक कहानी है, जो मां की अद्भुत शक्ति और उनके इस जगत में होने का अहसास करवाती है। मरुधरा की इस धरती पर कई प्राचीन और चमत्कारी शक्तिपीठ है, जिनमें से एक है अरावली पर्वतमालाओं के बीचों-बीच हजारों फीट की ऊंचाई पर एक विशाल पहाड़ी पर विराजमान इंदरगढ़ वाली बिजासन माता का मंदिर। जानते है इसके बारे में-
राजस्थान के बूंदी जिले के अंतर्गत आने वाला बिजासन माता का यह धाम हजारों सालों से भी ज्यादा पुराना है। भक्तगण इन्हें ‘इंदरगढ़ वाली बिजासन माता’ के नाम से जानते है। इस चमत्कारी दरबार से देशभर के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। मां के दरबार में पहुंचने के लिए भक्तों को लगभग 750 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। लोग कहते है कि, इंदरगढ़ वाली बिजासन माता की एक झलक मात्र से ही श्रद्धालु धन्य हो जाते हैं, और मन को शांति अनुभव होती है।
यह भी पढ़े: Chaitra Navratri 2024: पेड़ को चीर प्रकट हुई मां शक्ति! अद्भुत है 300 फ़ीट ऊंचा यह मंदिर
बिजासन माता के दरबार में सालों से अखंड ज्योति जल रही है। मंदिर के पुजारी के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट्स में प्रकाशित किया गया है कि, इंदरगढ़ वाली बिजासन माता पैरालिसिस हो या आंखों में तकलीफ, हर दुःख को दूर करती है। बताते है कि, माता गुरु कृपा नाथ जी महाराज की भक्ति से प्रसन्न होकर यहां प्रकट हुई थी, जिनका स्थान भी मंदिर के पास स्तिथ एक अन्य गांव में है। मंदिर के पट सुबह से लेकर शाम तक भक्तों के लिए खुले रहते है।
यह भी पढ़े: Chaitra Navratri 2024: इस चैत्र नवरात्रि घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें मतलब
माता के दरबार में रेगुलर आने वाले भक्त बताते है कि, बाबा कृपानाथ ने यहां घनघोर तपस्या कर मां को प्रसन्न किया था। जिसके बाद माता ने विशाल पत्थर चीरकर उन्हें दर्शन दिए। इसी के साथ माता पहाड़ियों में ही विराजमान हो गई। इसके बाद से ही माता के स्थल के प्रति भक्तों की श्रद्धा बढ़ने लगी है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…