धर्म

Kunde kab hai 2024: कुंडे के त्योहार पर मुस्लिम महिलाएं क्या करती हैं, आज ही जान लो

Kunde kab hai 2024: मुसलमानों के त्योहार गिनती के होते हैं। ईद बकराईद मोहर्रम के अलावा हमें नहीं पता होता है, लेकिन आज हम आपको कुंडे के त्योहार के बारे में बताने जा रहे हैं। हिजरी महीने रजब की 22 तारीख को सुन्नी मुसलमान कुंडे भरते हैं। यानी मिट्टी के बर्तन में खीर पूड़ी बनाकर हज़रत इमाम जाफ़र सादिक को फातिहा लगाते हैं। इसी वजह से इस पर्व को त्योहार को कुंडे भरना कहते हैं। आज 4 फरवरी 2024 (Kunde kab hai 2024) के दिन यह पर्व मुसलमानों द्वारा मनाया जा रहा है। तो चलिए इस साल Kunde kab hai 2024 ये तो हमने बता दिया लेकिन मुस्लिम महिलाएं (Kunde Muslim Women 2024) इस दिन क्या करती हैं, इस पर भी थोड़ी नजर डाल लेते हैं।

यह भी पढ़ें:Kunde kab hai 2024: रमजान से पहले आ गया मुसलमानों का यह त्योहार, बहुत कम लोग जानते हैं

कुंडे का त्योहार क्या है?

मुस्लिम धर्मगुरू ये मानते हैं की 22 रजब को हज़रत इमाम ज़ाफ़र सादिक़ की मृत्यु हुई थी। इसी वजह से शाबान से पहले वाले महीने रजब में चांद की 22 तारीख को हज़रत इमाम जफ़र सादिक़ की स्मृति में कुंडे का त्योहार मनाया जाता हैं। खीर पूड़ी और मीठी चीजे बनाकर मिट्टी के बर्तन में फातिहा दी जाती है। रजब के महीने की 22 तारीख को एशियाई देशों में कुंडे भरे जाते हैं। हालांकि कई मुसलमान इस पर्व को लेकर अलग अलग राय भी रखते हैं। लेकिन ज्यादातर सुन्नी फिरके के मुस्लिम 22 रजब यानी आज 4 फरवरी को ही कुंडे का त्योहार मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Kunde kab hai 2024: मुसलमान कुंडे का त्योहार क्यों मनाते हैं, हकीकत यहां जान लीजिए

मुस्लिम महिलाएं कुंडे के दिन क्या करती हैं?

इस दिन मुस्लिम महिलाएं अपने घरों में खीर पूरी बनांती हैं और हज़रत इमाम ज़ाफ़र सादिक़ के नाम से फातिहा (Kunde kab hai 2024) लगाती हैं। चूंकि मुस्लिम महिलाओं को श्रृंगार और मेहंदी का बहुत शौक होता है। तो कुंडे वाले दिन से पहले रातभर मुस्लिम महिलाएं मेहंदी (Kunde Muslim Women 2024) लगाती हैं। और नियाज की तैयारी करती हैं। कुंडे के दिन वो हरी चूड़ियां भी पहनती हैं। कहा जाता है कि नव विवाहिता मुस्लिम युवतियां इस दिन पति की लंबी उम्र की मुराद भी मांगती हैं। वैसे इसके बाद मुसलमानों के त्योहार शबे बारात और ईद उल फितर आने वाले हैं। शबे बारात 25 फरवरी 2024 को तथा रमजान चांद दिखने पर 11 या 12 मार्च 2024 से शुरू होने वाले हैं।

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

5 घंटे ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago